नीमच।रेत और मिट्टी माफियों के खिलाफ एक बार फिर ज़िला प्रशासन सख़्त नज़र आ रहा है। शनिवार को कलेक्टर मंयक अग्रवाल के आदेशानुसार खनिज विभाग ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। दरअसल खनिज अधिकारी देविका परमार के नेतृत्व में खनि निरीक्षक गजेन्द्रसिंह डावर एवं खनिज टीम द्वारा अवैध परिवहन / भण्डारण और उत्खनन के विरूद्ध जीरन एवं चीताखेडा क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही को अंजाम दिया है। खनिज टीम ने रेत और मिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 08 वाहनों को मध्यप्रदेश गौण खनिज नियमावली के तहत् जप्त किया है। साथ ही वाहनों को पुलिस थाना जीरन की अभिरक्षा में कलेक्टर महोदय के आगामी आदेश तक सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। खनिज विभाग ने वाहन क्रमांक,RJ/09/GC/1166,RJ/09/GC/9806,MP/44/AA/8732,MP/44/AB/2954,MP/44/AA/8452, RJ/O9/RC/2526,MP/14/AC/0717 को रेत और मिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए ज़प्त किया है।