Home Religious कुएं में गिरी गाय, 2 घंटे तक चला रेस्क्यू, क्रेन के सहारे सुरक्षित निकाली गई,कमज़ोर ज़मीन के कारण पहले जेसीबी से बनाया सुरक्षित प्लेटफॉर्म, फिर कुएं में उतरे गौ सेवक

कुएं में गिरी गाय, 2 घंटे तक चला रेस्क्यू, क्रेन के सहारे सुरक्षित निकाली गई,कमज़ोर ज़मीन के कारण पहले जेसीबी से बनाया सुरक्षित प्लेटफॉर्म, फिर कुएं में उतरे गौ सेवक

0
कुएं में गिरी गाय, 2 घंटे तक चला रेस्क्यू, क्रेन के सहारे सुरक्षित निकाली गई,कमज़ोर ज़मीन के कारण पहले जेसीबी से बनाया सुरक्षित प्लेटफॉर्म, फिर कुएं में उतरे गौ सेवक

नीमच। शहर के एक निजी स्कूल परिसर में सोमवार सुबह एक गाय कुएं में गिर गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुएं के आसपास की जमीन कमज़ोर होने से रेस्क्यू आसान नहीं था। ऐसे में पहले जेसीबी से जगह को समतल और सुरक्षित बनाया गया। इसके बाद क्रेन की मदद से गौ सेवक कुएं में उतरे और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7:30 बजे शहर के निजी स्कूल परिसर में गाय के कुएं में गिरने की सूचना मिली। इसके बाद तत्काल निजी क्रेन और जेसीबी मौके पर बुलाई गई। सुरक्षा इंतज़ाम पूरे होने के बाद गौ सेवकों ने रस्सियों की मदद से कुएं में उतरकर गाय को बांधा। फिर क्रेन की मदद से उसे धीरे-धीरे बाहर निकाला गया। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने भी सहयोग किया। गाय को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
रेस्क्यू अभियान में जीतू दीवान, सोनू ठाकुर, सचिन ग्वाल, कुश सैनी, सौरभ यादव, पार्थ जोशी, दुर्गाशंकर धनगर सहित अन्य गौ सेवक और स्कूल स्टाफ शामिल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here