Home Uncategorized चार्टर विमान से आज नीमच पहुंचेंगे महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी, शहर में निकलेगी भव्य वाहन रैली; कल धर्मसभा और प्रवचन

चार्टर विमान से आज नीमच पहुंचेंगे महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी, शहर में निकलेगी भव्य वाहन रैली; कल धर्मसभा और प्रवचन

0
चार्टर विमान से आज नीमच पहुंचेंगे महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी, शहर में निकलेगी भव्य वाहन रैली; कल धर्मसभा और प्रवचन

नीमच। धार्मिक नगरी नीमच शुक्रवार को बड़े आध्यात्मिक आयोजन का साक्षी बनेगी। निरंजन अखाड़ा पीठाधीश्वर एवं दक्षिण काली पीठ हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज शुक्रवार शाम करीब 4 बजे चार्टर विमान से नीमच पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए शहरभर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के साथ चौपड़ा परिवार ने स्वागत की व्यापक व्यवस्था की है। जगह-जगह स्वागत द्वार, पुष्पवर्षा और धार्मिक झांकियों की तैयारी की गई है।
महामंडलेश्वर के आगमन पर नीमच हवाई पट्टी से भव्य वाहन रैली निकलेगी। रैली हिंगोरिया फाटक, प्राइवेट बस स्टैंड, फव्वारा चौक, विजय टॉकीज चौराहा, चौपाटी चौराहा, गांधी मार्ग और स्कीम नंबर-36 होते हुए आनंद विहार कॉलोनी स्थित संतोष चौपड़ा के निवास पहुंचेगी। पूरे मार्ग पर श्रद्धालु जयघोष के साथ उनका स्वागत करेंगे।
देश-विदेश से आएंगे विशिष्ट अतिथि
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में अमेरिका में व्यवसाय कर रहे अहमदाबाद के देसाई उद्योगपति परिवार के सदस्य प्रणव कुमार देसाई, जुही देसाई, महेश धराशिवकर, अमीन बडसरिया, विभिन्न औद्योगिक एवं वित्तीय संस्थानों से जुड़े प्रतिनिधि तथा फिल्म अभिनेता रजत बेदी सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।
संत-महात्माओं का होगा समागम
कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मनसा देवी ट्रस्ट हरिद्वार के रवींद्रपुरी महाराज, महायोगी श्रीश्री 1008 कालीदास कृष्णानंद महाराज, महामंडलेश्वर मधुसूदनानंद गिरी महाराज, हवामहल (जयपुर) विधायक बालमुकुंदाचार्य महाराज और धनवंतरी पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर सुरेशानंद सरस्वती सहित विभिन्न अखाड़ों और धार्मिक संस्थाओं के संत-महात्मा भी शामिल होंगे।
शनिवार को टाउन हॉल में धर्मसभा
11 जुलाई को सुबह 11:15 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक टाउन हॉल, दशहरा मैदान में राष्ट्र उत्थान, सामाजिक कल्याण और विश्व शांति के लिए धर्मसभा एवं महामंडलेश्वर के दिव्य प्रवचन होंगे। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य आध्यात्मिक जागरण, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के प्रति जनजागरण को बढ़ावा देना है।
चौपड़ा परिवार कर रहा आयोजन
इस आध्यात्मिक आयोजन का संचालन संतोष-रेणुबाला चौपड़ा एवं समस्त चौपड़ा परिवार की ओर से किया जा रहा है। आयोजन की व्यवस्थाओं में गौरव-स्वाति चौपड़ा, श्रुति, अजयजी, आर्किन, वंश और जॉय सहित परिवार के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। गुरुवार को आयोजन कार्यालय में बैठक कर वाहन रैली, यातायात, स्वागत मंच और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here