टीएलई डेस्क। भोपाल/नई दिल्ली
खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह हेल्पडेस्क खाड़ी देशों में पढ़ाई, नौकरी, व्यापार, पर्यटन या अन्य कारणों से रह रहे प्रदेशवासियों को आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगा।
प्रदेश शासन के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को खाड़ी देशों में किसी प्रकार की आपात स्थिति या सामान्य सहायता की आवश्यकता हो तो वे स्वयं या उनके परिजन इस कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।
कंट्रोल रूम के माध्यम से जरूरत पड़ने पर भारत सरकार और अन्य संबंधित एजेंसियों से समन्वय कर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार ने खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के नागरिकों से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध संपर्क माध्यमों का उपयोग करें।
कंट्रोल रूम संपर्क-
दूरभाष: 011-26772005
व्हाट्सएप: 9818963273
ई-मेल: mphelpdeskgulf@gmail.com