Home Crime नीमच में यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, 40 हजार का समन शुल्क वसूला

नीमच में यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, 40 हजार का समन शुल्क वसूला

0
नीमच में यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, 40 हजार का समन शुल्क वसूला
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"addons":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

नीमच।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत “सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” थीम पर जिले में यातायात पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को यातायात प्रभारी सोनू बड़गुर्जर के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त इलाकों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान चौपड़ा चौराहा, मैसी शोरूम क्षेत्र और थाने के सामने वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान नाबालिग वाहन चालकों, काली फिल्म लगे चारपहिया वाहनों, बिना नंबर प्लेट, बिना बीमा और फर्राटेदार साइलेंसर लगे बुलेट व अन्य दोपहिया वाहनों के खिलाफ वैधानिक चालानी कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की समझाइश दी। कार्रवाई में कुल 106 चालान बनाए गए, जिनसे लगभग 40 हज़ार रुपये समन शुल्क वसूला गया।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपील

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, स्टंटबाजी से बचें, नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें, वाहनों पर काली फिल्म न लगाएं और फर्राटेदार साइलेंसर या संशोधित वाहन का उपयोग न करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मौके पर ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here