Home Religious नहीं रहे हाजी मुबारिक हुसैन,63 बरस की उम्र में ली आखरी सांस, तदफ़ीन आज

नहीं रहे हाजी मुबारिक हुसैन,63 बरस की उम्र में ली आखरी सांस, तदफ़ीन आज

0
नहीं रहे हाजी मुबारिक हुसैन,63 बरस की उम्र में ली आखरी सांस, तदफ़ीन आज

नीमच। क़ाज़ी सरकार टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक हाजी मुबारिक हुसैन का 63 वर्ष की आयु में इंतकाल हो गया। वह स्वर्गीय फ़कीर मोहम्मद खानसामा के फरज़ंद तथा हाजी मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद रफीक (निकल पॉलिश) एवं अनवर भाई के भाई थे। वहीं हाजी मुनव्वर, हाजी मुजीब, हाजी वसीम और हाजी सद्दाम के वालिद तथा हाजी अकबर हुसैन (पासपोर्ट वाले) के बहनोई थे।

बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब एक माह से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका इलाज अहमदाबाद सहित नीमच के निजी अस्पतालों में जारी था। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

मरहूम की नमाज़-ए-जनाज़ा जुमे की नमाज़ के बाद जामा मस्जिद, छावनी में अदा की जाएगी। इसके बाद महू रोड कब्रिस्तान में तदफीन की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here