Home Sport नीमच: प्रिंस अकादमी पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेल दिवस व मेले का 26 दिसंबर से होगा आयोजन

नीमच: प्रिंस अकादमी पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेल दिवस व मेले का 26 दिसंबर से होगा आयोजन

0
नीमच: प्रिंस अकादमी पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेल दिवस व मेले का 26 दिसंबर से होगा आयोजन
Oplus_16908288

नीमच। प्रिंस अकादमी पब्लिक स्कूल नीमच द्वारा वार्षिक खेल दिवस, छात्र प्रदर्शनी एवं मनोरंजन मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 26, 27 और 28 दिसंबर 2025 को प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक प्रिंस अकादमी पब्लिक स्कूल परिसर, ईदगाह रोड, शालीमार बाग कॉलोनी, नीमच में आयोजित होगा।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार 26 और 27 दिसंबर को Annual Sports Day, जबकि 28 दिसंबर को छात्र प्रदर्शनी एवं मनोरंजन मेला आयोजित किया जाएगा। आयोजन के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ विद्यार्थियों की शैक्षणिक परियोजनाओं की प्रदर्शनी, इंटरैक्टिव फूड स्टॉल और लाइव स्टेज परफॉर्मेंस दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक के रूप में हाई कोर्ट एडवोकेट आई.के. दुर्रानी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च न्यायालय अधिवक्ता अख्तर अली शाह और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. परवेज़ मंसूरी की उपस्थिति रहेगी।

गौरतलब है कि प्रिंस अकादमी पब्लिक स्कूल नीमच पिछले 10 वर्षों से गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान कर रहा है। विद्यालय में इस्लामिक नज़रिये के साथ मार्डन तालिम दी जाती है और धीमी गति से सीखने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

विद्यालय में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन ओपन हैं। जिसके लिए इच्छुक अभिभावक स्कूल प्रबंधन से सम्पर्क कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here