Home Crime 14 वर्षीय नाबालिग के साथ बलात्कार कर किया गर्भवती, बघाना पुलिस ने रिश्तेदार को किया गिरफ्तार

14 वर्षीय नाबालिग के साथ बलात्कार कर किया गर्भवती, बघाना पुलिस ने रिश्तेदार को किया गिरफ्तार

0
14 वर्षीय नाबालिग के साथ बलात्कार कर किया गर्भवती, बघाना पुलिस ने रिश्तेदार को किया गिरफ्तार

नीमच। ज़िले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार कर उसे गर्भवती करने वाले आरोपी को पुलिस थाना बघाना ने गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पीड़िता का ही सगा रिश्तेदार निकला — आरोपी और कोई नहीं पीड़िता के मामा का बेटा ही है।

6 माह की गर्भवती निकली नाबालिग, अस्पताल में हुआ खुलासा

यह मामला उस वक्त उजागर हुआ जब 17 जुलाई 2025 को एक महिला अपनी नाबालिग बेटी को पेट दर्द की शिकायत पर ज़िला अस्पताल, नीमच लेकर पहुंची। जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि बालिका लगभग 6 महीने की गर्भवती है। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।घटना के बाद पीड़िता की मां ने थाना बघाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार कर गर्भवती करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

बघाना पुलिस ने बुनियादी पुलिसिंग से सुलझाया मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अंकित जायसवाल, एएसपी नवलसिंह सिसौदिया, सीएसपी कीरण चौहान और बघाना थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश अवस्थी के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई।टीम ने पीड़िता और परिवारजनों से बारीकी से पूछताछ की। बेसिक पुलिसिंग, मुखबिर तंत्र और तकनीकी विश्लेषण की मदद से आरोपी की पहचान की गई। जब पूरा मामला सामने आया तो पता चला कि बलात्कार करने वाला व्यक्ति पीड़िता का मामा का लड़का है।पीड़िता की पहचान गोपनीय रखने के लिए, पुलिस ने आरोपी के नाम का खुलासा भी नहीं किया है।

आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट सहित BNS की धाराएं दर्ज

थाना बघाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण क्रमांक 237/17.07.2025 दर्ज किया है।इसमें धारा 65(1), 332 भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5 एल / 6 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

साइबर सेल और पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई

आरोपी को गिरफ्तार करने में साइबर सेल नीमच की तकनीकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मोबाइल लोकेशन ट्रेसिंग और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को चिन्हित कर पकड़ा गया।

इन पुलिसकर्मियों का रहा सराहनीय योगदान

इस गंभीर प्रकरण की सफल विवेचना और आरोपी की गिरफ्तारी मेंनिरीक्षक नीलेश अवस्थी,उनि रामकिशन सिघांवत,प्रआर मोनवीर सिंह,प्रआर प्रदीप शिंदे (सायबर सेल),आरक्षक ओमप्रकाश पारगी,आर. राहुल डाबी,आर. पंकज पाटीदार,म.आर. पूजा मालवीय औरम.आर. वर्षा राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here