Home Crime नीमच में क्रिकेट सट्टे का नया अध्याय – अंकित प्रजापति का कथित ऑडियो वायरल,भास्कर के नाम पर कर रहा अवैध वसूली!

नीमच में क्रिकेट सट्टे का नया अध्याय – अंकित प्रजापति का कथित ऑडियो वायरल,भास्कर के नाम पर कर रहा अवैध वसूली!

0
नीमच में क्रिकेट सट्टे का नया अध्याय – अंकित प्रजापति का कथित ऑडियो वायरल,भास्कर के नाम पर कर रहा अवैध वसूली!
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"addons":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

नीमच। एक बार फिर क्रिकेट सट्टा नेटवर्क की परतें नीमच ज़िले में खुलने लगी हैं। इस बार केंद्र में है कुख्यात सट्टोरिया अंकित प्रजापति, जिसका एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में वह खुद को ‘भास्कर’ से जुड़ा बताकर एक स्थानीय व्यवसायी से पैसों की मांग करता सुनाई दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि वह नामचीन अखबार का नाम लेकर खुलेआम ब्लैकमेलिंग की कोशिश करता नज़र आता है।

ऑडियो में अंकित की बातचीत से स्पष्ट है कि वह व्यवसायी को किसी पुराने मामलों को लेकर डराने की कोशिश करता है। बात नहीं बनने पर धमकी देता है कि “भास्कर में छाप दूंगा”, और बाद में अपनी बात को पलटते हुए पैसों को विज्ञापन के नाम से मांगने लगता है।

कौन है अंकित प्रजापति?

सूत्रों के अनुसार, अंकित पहले भी इंदौर क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ चुका है। आईपीएल सट्टेबाजी के एक बड़े मामले में उसे रंगे हाथों पकड़ा गया था। दिलचस्प बात यह है कि उसी समय समाचार पत्र भास्कर ने उसकी गिरफ्तारी को प्रमुखता से कवर किया था। अब वही अंकित नीमच में खुद को भास्कर से जुड़ा बताकर वसूली की कोशिश कर रहा है।

क्या है वायरल ऑडियो की सच्चाई?

कथित ऑडियो क्लिप में अंकित एक व्यापारी से बात करते हुए सुना जा सकता है—

पीड़ित: “पुरानी चीज़ों को लेकर क्यों डरा रहे हो?”
अंकित: “आप क्रिकेट का काम करते हो…”
पीड़ित: “मुझे 7 साल हो गए वो सब छोड़े हुए…”
अंकित: “कभी तो करोगे काम,बंद थोड़ी रहेगा…

इस बातचीत से साफ ज़ाहिर है कि अंकित पुराने मामलों को हवा देकर न सिर्फ मानसिक दबाव बना रहा है, बल्कि अख़बार की साख़ का दुरुपयोग करते हुए अवैध वसूली का षड्यंत्र भी रच रहा है।

प्रशासन और मीडिया की भूमिका पर उठे सवाल

अब सवाल यह है कि—क्या भास्कर इस नाम के दुरुपयोग पर कोई विधिक क़दम उठाएगा?

क्या पुलिस—प्रशासन वायरल ऑडियो को संज्ञान में लेकर ठोस कार्रवाई करेंगे?

और सबसे अहम, क्या नीमच में दोबारा सक्रिय हो रहा क्रिकेट सट्टा नेटवर्क रोका जा सकेगा?

नीमच में क्रिकेट सट्टा फिर से परवान चढ़ रहा है। न सिर्फ कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि मीडिया संस्थानों की साख़ पर भी हमला है। प्रशासन को चाहिए कि इस ऑडियो की फोरेंसिक जांच करवा कर, दोषी के खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई करे। अन्यथा ऐसे कथित पत्रकार/सट्टोरिए समाज और पत्रकारिता दोनों को कलंकित करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here