मंदसौर के संजय गांधी उद्यान में आयोजित 5वीं म.प्र. राज्य ग्रैपलिंग रेसलिंग चैम्पियनशिप 2025 का समापन समारोह आज गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए प्रतिभावान खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मन्दसौर। म.प्र. के मन्दसौर नगर में 19 व 20 जुलाई को आयोजित 5वीं राज्य स्तरीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप ने प्रदेश की खेल दुनिया को नई ऊर्जा दी। मध्यप्रदेश ग्रैपलिंग संघ (GCMP) एवं ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ मन्दसौर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस भव्य आयोजन में प्रदेश के 20 जिलों से 160 से अधिक खिलाड़ी भाग लेने पहुँचे।प्रतियोगिता में गी (Gi) और नो-गी (No-Gi) वर्गों में खिलाड़ियों ने तकनीकी कौशल, अनुशासन और जोश का परिचय दिया। मन्दसौर ने 20 स्वर्ण पदकों के साथ पहला स्थान, नीमच ने 18 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरा तथा धार ने 13 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से 26 से 31 जुलाई तक बिलासपुर (छ.ग.) में होने वाली राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश टीम का चयन सम्पन्न हुआ।समारोह मेंमुख्य अतिथियों में राज्यसभा सांसद बंसीलाल गुर्जर,पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद (IPS),भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल कियावत,कांग्रेस प्रदेश सचिव सोमिल नाहटा,मध्यप्रदेश ग्रेपलिंग एसोसिएशन अध्यक्ष हिमांशु अत्रिवाल,राष्ट्रीय परशुराम सेना प्रदेश अध्यक्ष पंडित जितेंद्र व्यास, दशपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष नेमीचंद राठौर, समाजसेवी पुष्पेंद्र शर्मा नीमच, जिला खेल अधिकारी विजेन्द्र देवड़ा,मध्यप्रदेश ग्रेपलिंग एसोसिएशन सचिव एहतिस्याम उद्दीन,मध्यप्रदेश ग्रेपलिंग एसोसिएशन कोषाध्यक्ष भूपेंद्र भट्ट,मध्यप्रदेश ग्रेपलिंग एसोसिएशन सह सचिव प्रवीण पाटिल,की गरिमामयी उपस्थिति रही। सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्वारा बालाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया। भारतीय परम्परा का पालन करते हुए अथितियों का पुष्प मालाओ से स्वागत सम्मान किया गया।समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, परिश्रम और नेतृत्व के गुण सिखाते हैं। ग्रैपलिंग जैसे खेल आत्मरक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं। उन्होंने प्रदेश स्तर पर ऐसी प्रतियोगिताओं को और बढ़ावा देने की बात कही।भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल कियावत ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि मंदसौर जैसे जिले में ऐसे खेल आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणादायी हैं। यह खेल मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से युवाओं को सशक्त बनाते हैं।जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल युवाओं को नशा, अपराध व नकारात्मक सोच से दूर रखते हैं। पुलिस विभाग भी युवाओं को ऐसे आयोजनों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करता रहेगा।कांग्रेस प्रदेश सचिव सोमिल नाहटा ने आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर जब सभी दल युवा और खेलों के हित में एकजुट होते हैं, तब ऐसे आयोजन और भी सफल होते हैं।राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित जितेन्द्र व्यास ने कहा कि हमारी संस्कृति में ‘कर्म ही पूजा है’ और खिलाड़ी अपने पसीने से देश व समाज का गौरव बढ़ाते हैं। परशुराम सेना युवाओं को खेलों की दिशा में आगे बढ़ाने हेतु निरंतर प्रेरित करती रहेगी।समारोह के अंत में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। आयोजन में बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों, अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों व विभिन्न समाज संगठनों की उपस्थिति रही।खेलों के माध्यम से विकसित हो रहा है ‘नया मध्यप्रदेश’यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारा और अनुशासन की भावना को भी मजबूत करता है।सभी गणमान्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। तकनीकी संचालन और आयोजन समिति प्रतियोगिता का तकनीकी निर्देशन श्री विजय ओझा (टेक्निकल डायरेक्टर), श्री रूपेश अहिरवार (जज), श्री शैलेन्द्र यादव (रेफरी) ने संभाला। आयोजन की रूपरेखा ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ मन्दसौर की टीम – अध्यक्ष विनय दुबेला, सचिव एवं इवेंट मैनेजर नितिराज सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष कुशाग्र बैरागी, इवेंट इंचार्ज शैलेन्द्र यादव एवं सह सचिव अंकित लोहार ने तैयार की।प्रशंसा और भविष्य की योजनापूरे आयोजन में तीन समय का भोजन, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, मंच संचालन, प्रवेश प्रबंधन और मीडिया कवरेज अत्यंत अनुशासित और स्तरीय रहा। मुख्य अतिथियों ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रैपलिंग का यह आयोजन प्रदेश के खेल मानचित्र पर मन्दसौर को गौरव दिलाने वाला रहा। ग्रैपलिंग रेसलिंग एसोसिएशन मंदसौर (म.प्र.)के अध्यक्ष विनय दुबेला ने कहा “साझे प्रयास से ही होते हैं महान कार्य संभव” हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं उन सभी महानुभावों, संस्थाओं एवं विभागों का, जिनके प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग से 5वीं मध्यप्रदेश राज्य ग्रैपलिंग रेसलिंग चैम्पियनशिप 2025 का यह भव्य आयोजन अत्यंत सफल, अनुशासित व प्रेरणादायी रूप में संपन्न हो सका। जनप्रतिनिधिगण – जिन्होंने अपने अमूल्य समय व मार्गदर्शन से आयोजन को गौरव प्रदान किया। नगर पालिका मंदसौर – जिनके व्यवस्थात्मक सहयोग ने आयोजन को सुव्यवस्थित रूप दिया। पुलिस विभाग मंदसौर – जिनकी सतर्कता, सुरक्षा एवं अनुशासनपूर्ण व्यवस्था सराहनीय रही। समस्त मीडिया प्रतिनिधि – जिन्होंने आयोजन की गरिमा को जन-जन तक पहुँचाया। स्वयंसेवक एवं आयोजन समिति सदस्य – जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर आयोजन को सफल बनाया। खेलप्रेमी दर्शकगण व अभिभावक – जिनकी उपस्थिति व उत्साह खिलाड़ियों के लिए ऊर्जा का स्रोत बनी। स्पॉन्सर, डॉक्टर, एम्बुलेंस, सफाई कर्मी, मंच सज्जा, भोजन व्यवस्था व तकनीकी सहयोगीगण – सभी के योगदान के बिना यह आयोजन अधूरा रहता | आप सभी के सहयोग से मंदसौर ने एक बार फिर खेल संस्कृति की एक मिसाल पेश की है |पुनः आप सभी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार इस अवसर पर मंदसौर शहर के बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित हुए हुए जिसमें रवि ग्वाला,राहुल साखला,महेन्द्र सिंह सिसोदिया,समाजसेवी राकेश भाटी,ईश्वर चंदेल,घनश्याम सिंह तोमर,उदयभान सूरा,निशांत शर्मा, भावन दास मगनानी,अंतिम देवड़ा,विष्णु ग्वाला, बलराम ग्वाला, धरमु पहलवान,जया सिसोदिया,सूरज सुराह,राजेश माली, हंसराज पहलवान, विपिन ग्वाला,फरदिन शाह, मुकेश आर्य, संभुसेन राठौर,हरीश सालवी सहित सैकड़ों खेलप्रेमी, गणमान्य नागरिक और परिजन इस प्रतियोगिता के साक्षी बने।कार्यक्रम का संचालन विनय दुबेला ने किया व आभार नितिराज सिंह ने माना।