Home Religious शिक्षा, प्रेरणा और सम्मान की मिसाल बना नीमच का ‘हज वेलफेयर छात्र सम्मान समारोह,147 मेधावी छात्र सम्मानित

शिक्षा, प्रेरणा और सम्मान की मिसाल बना नीमच का ‘हज वेलफेयर छात्र सम्मान समारोह,147 मेधावी छात्र सम्मानित

0
शिक्षा, प्रेरणा और सम्मान की मिसाल बना नीमच का ‘हज वेलफेयर छात्र सम्मान समारोह,147 मेधावी छात्र सम्मानित

नीमच, 13 जुलाई 2025।
स्थानीय टाउन हॉल में ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी द्वारा मुस्लिम मेधावी छात्र सम्मान समारोह एवं करियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन ऐतिहासिक रूप में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर क़ाज़ी सद्दाम हुसैन अत्तारी ने की जबकि मुख्य अतिथि डॉ. माधुरी चौरसिया (चांसलर, ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी) रहीं।

डॉ. चौरसिया ने शिक्षा को समाज की रीढ़ बताते हुए कहा कि “विद्या एक ऐसा धन है जिसे कोई चुरा नहीं सकता”, वहीं मोहम्मद शाहिद कुरैशी ने जीवन में ईमानदारी और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि ट्रेनी IAS जावेद मेव ने लक्ष्य निर्धारण, योजना और मोटिवेशन को सफलता की कुंजी बताया।

कार्यक्रम में मुबारक पठान ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता, और इलियास खान ने तकनीकी क्षेत्र में करियर संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी दी।

समारोह में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के 147 मेधावी छात्रों को मोमेंटो और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सरकारी सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों और राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्फ बोर्ड जिला अध्यक्ष फ़िरोज़ खान पठान, जावद शहर क़ाज़ी आदिल रज़ा क़ादरी, स्थानीय पार्षद और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान और महासचिव सैय्यद रियाज़ ने नीमच यूनिट को बेस्ट यूनिट अवॉर्ड से सम्मानित किया और सभी पदाधिकारियों को मैडल पहनाए।

कार्यक्रम का संचालन महबूब खान (खरगोन) और हामिद अख्तर मंसूरी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन आसिफ हुसैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा वर्षभर की गतिविधियों की प्रस्तुति भी दी गई।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में हाजी इलियास खान पठान, सईद खान, अब्दुल गफ्फार मोमिन, साजिद कुरैशी, ज़ाहिद हुसैन, कयामुद्दीन मंसूरी, सलीम मंसूरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी आसिफ हुसैन नीलगर ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here