पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं नशे के विरुद्ध दिनांक 12.06.2025 से शुरू किये गये विशेष अभियान के अंतर्गत नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी नीमच किरण चौहान के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी चीताखेडा उनि राजेन्द्र सिंह सिसोदिया की टीम ने एक हुण्डाई कार क्र MP14CB3889 में रखे 6 प्लास्टिक के कट्टो में भरा 1 क्विंटल 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । घटना का विवरण दिनांक 23.06.2025 को उनि राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त आज्ञापक नियमों का पालन कर नाकाबंदी के दौरान नानालाल पिता ईश्वरलाल पाटीदार उम्र 32 साल निवासी गावं काजलीखेडा थाना राजना जिला प्रतापगढ़ ( राजस्थान ) के कब्जे वाली हुण्डाई कार क्र . MP14CB3889 की तलाशी के दौरान कार में रखे 6 प्लास्टिक की कट्टो में भरा कुल 1 विवटल 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडावुरा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है । आरोपी के अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत एवं खपत के बारे में पुछताछ की जा रही हैं ।
जप्ती माल विवरण- 01.1 क्विंटल 10 किलोग्राम अफीम डोडाचुरा किमती 6 लाख रूपये 102. हुण्डाई कार क्र . MP14CB3889 किमती 4 लाख रूपये
गिरफ्तार आरोपी • नानालाल पिता ईश्वरलाल पाटीदार उम्र 32 साल निवासी गाव काजलीखेडा थाना राजना जिला प्रतापगढ़ ( राजस्थान )
सराहनीय कार्य – उक्त कार्यवाही में चीताखेडा चौकी स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।