Home Religious मुस्लिम यूथ फाउंडेशन द्वारा निरमल ज्योति विशेष विद्यालय और सेंट पॉल स्कूल के बच्चों के लिए लगाया गया स्वास्थ शिविर।

मुस्लिम यूथ फाउंडेशन द्वारा निरमल ज्योति विशेष विद्यालय और सेंट पॉल स्कूल के बच्चों के लिए लगाया गया स्वास्थ शिविर।

0
मुस्लिम यूथ फाउंडेशन द्वारा निरमल ज्योति विशेष विद्यालय और सेंट पॉल स्कूल के बच्चों के लिए लगाया गया स्वास्थ शिविर।

मन्दसौर। मुस्लिम यूथ फाउंडेशन द्वारा डॉ. फ़ज़ल सुख सुविधा हॉस्पिटल, लाभमुनि नेत्र चिकित्सालय और इंदिरा गांधी ज़िला चिकित्सालय के सहयोग से निर्मल ज्योति विशेष विद्यालय और सेंट पॉल स्कूल के बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में काज़ी आसिफउल्लाह (शहर क़ाज़ी मंदसौर), विपिन जैन (विधायक मंदसौर), पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ (थाना प्रभारी, शहर कोतवाली मंदसौर), हिम्मत डांगी (किसान नेता व सामाजिक कार्यकर्ता), हनीफ शेख़ (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष), शाहिद निज़ामी (ज़िला अध्यक्ष हज कमेटी), और हाफीज़ व कारी मौलाना अब्बास निज़ामी मौजूद रहे। इन सभी अतिथियों ने बच्चों के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की और इस प्रकार के आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया।शिविर में पहुंचे अतिथियों एवं चिकित्सकों का स्वागत फादर बिबिन, फादर दीपू, सिस्टर मोनसी और सिस्टर मेरिन ने किया। कार्यक्रम का संचालन मुस्लिम यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष मज़हर खान ने किया।स्वास्थ्य शिविर में डॉ. फ़ज़ल सुख सुविधा हॉस्पिटल से डॉ. ज़फ़र मंसूरी, डॉ. ज़ियाउल रहमान मंसूरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निकहत मंसूरी, इल्हाम मंसूरी, और नाज़नीन मंसूरी की उपस्थिति रही। लाभमुनि नेत्र चिकित्सालय और ज़िला चिकित्सालय से भी विशेषज्ञ मौजूद थे, जिन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य की गहन जांच की व परामर्श दिया। लाभमुनि नेत्र चिकित्सालय के विशेषज्ञों ने स्कूल के सभी बच्चों, उनके परिजनों और क्षेत्र वासियों की आंखों की जांच की। इस शिविर का उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना था। विशेष रूप से निर्मल ज्योति विशेष विद्यालय के उन बच्चों पर ध्यान दिया गया जो मानसिक रूप से कमज़ोर हैं। इन बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित सलाह दी गई, ताकि उन्हें सही दिशा में सहायता मिल सके और उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार हो सके। स्वास्थ्य शिविर में बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, पोषण संबंधी सलाह और आवश्यक टीकाकरण के बारे में बताया गया। फाउंडेशन के सदस्यों ने इस अवसर पर बच्चों को स्वस्थ रहने के महत्व के बारे में जानकारी दी और उनके स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान किया। इस शिविर का लाभ न केवल बच्चों ने बल्कि उनके परिजनों और क्षेत्र वासियों ने भी उठाया। शिविर में शामिल होकर कई परिवारों ने अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अपनी चिंताओं को दूर किया और इसके साथ ही पूरे क्षेत्र के स्वास्थ्य स्तर में सुधार की उम्मीद जताई।
सेंट पॉल स्कूल के फादर बिबिन ने शिविर के आयोजकों, चिकित्सकों, विशेषज्ञों, अतिथियों को आभार एवं धन्यवाद प्रेषित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here