नीमच।(आलम तौक़ीर)।मुस्लिम समुदाय के वरिष्ठ और क़ौमी यक-जेहती के अलम बरदार हाजी अहमद नूर “ज़िया” का 95 साल की उम्र में शुक्रवार सुबह 8 बजे इंतकाल हो गया। जिनकी मय्यत शाम 4:30 बजे उनके निवास बगीचा नंबर 4 से ले जाई जायेगी। जहां कैंट स्थित जामा मस्जिद में बाद नमाज़े असर उनकी नमाज़े जनाजा अदा की जायेगी। वहीं महू रोड स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा।जैसे ही उनके इंतकाल की ख़बर मुस्लिम समाज में फैली तो हर तरफ ग़म की लहर छा गई।
हाजी अहमद नूर ज़िया पेशे से शिक्षक थे। उनको उर्दू,फारसी और अरबी ज़बान पर ऊबूर हासिल था। इसके साथ ही ज़िया साहब सामाजिक कार्यों में भी सफ-ए-अव्वल में रहा करते थे।वह लंबे समय तक अंजुमन-ए-इस्लाम के सेक्रेट्री भी रहे।
उन्हें जानने वालों की तो बड़ी संख्या हैं। लेकिन बहुत कम लोग ऐसे हैं, जो जानते हैं कि वह एक उम्दा शायर भी थे। जिनका तखल्लुस(पेन नेम) “ज़िया” था। उन्होंने शायरी में भी अच्छी शोहरत हासिल की जिसके बाद उनका यह तखल्लुस ही उनकी पहचान बन गया। उन्हें सब ज़िया साहब के नाम से ही जानने लगे। उन से मेरी मुलाक़ात तो कम ही होती थी। लेकिन जब भी होती थी वह बड़ी शफकत और मुहब्बत फरमाते थे। साथ ही पुराने वक्त के कई किस्से भी सुनाया करते थे। मुझे भी ज़िया साहब से ख़ास रागबत थी। क्योंकि वह मेरे दादा मरहूम कशफी मंदसौरी के मुत’अल्लिक़ीन में से थे। मैं उनकी मग़फिरत के लिए दुआगो हूं। अल्लाह मरहूम को जन्नत उल फिरदौस में आला मकाम अता फरमाए।