Home Breaking नदी में बहा 6 वर्षीय बालक,ट्यूशन से लौट रहा था घर,सर्च ऑपरेशन जारी,नीमच की घटना

नदी में बहा 6 वर्षीय बालक,ट्यूशन से लौट रहा था घर,सर्च ऑपरेशन जारी,नीमच की घटना

0
नदी में बहा 6 वर्षीय बालक,ट्यूशन से लौट रहा था घर,सर्च ऑपरेशन जारी,नीमच की घटना

नीमच। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थिति अंबेडकर कॉलोनी में एक 6 वर्षीय बालक के नदी में गिरने का हादसा पेश आया है। इसकी खबर जैसे ही रहवासियों को लगी तो क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहोल बन गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
जानकारी के मुताबिक़ अंबेडकर कॉलोनी निवासी हसनैन पिता नाहरु कुरैशी उम्र 6 साल रोज़ाना की तरह ट्यूशन पढ़ने गया था। जहां से वह अपने दोस्तों के साथ वापस घर लौट रहा था। इस दौरान अंबेडकर कॉलोनी की छोटी पुलिया से वह नीचे
गिर गया। वहीं तेज़ बहाव के चलते नदी में बह गया। बालक के साथियों ने हादसे की खबर परिजनों को दी,जिसके बाद फ़ौरन कैंट पुलिस टीम सहित सीएसपी व तहसीलदार मौके पर पहुंचे।वही एसडीआरएफ टीम पुष्पा पवांर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और नदी में गुम हुए बच्चे की तलाश शुरू की गई है। घटना शाम 6 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल बच्चे को तलाश जारी है।स्थानीय रहवासियों ने कहा है कि पुलिया पर स्ट्रीट लाइट और साइड रेलिंग नहीं होने से आज यह बड़ा हादसा सामने आया। प्रशासन को चाहिए कि वह सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here