चित्तौड़गढ़। जिले की बेगू विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक सुरेश धाकड़ का जीत के बाद पहली बार बेगू में पहुंचने पर मंसूरी समाज द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। मंसूरी समाज बेगू के जिला अध्यक्ष शकील मंसूरी की रहनुमाई में कमेटी मेंबर और समाज जनों द्वारा मंगलवार को बड़ी मस्जिद पर विधायक सुरेश धाकड़ को साफा और पुष्प माला पहनकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शकील मंसूरी ने विधायक सुरेश धाकड़ से मंसूरी समाज बेगू के लिए विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सहयोग करने की बात कही। जिस पर विधायक सुरेश धाकड़ ने भी सभी सामाजिक कार्यों में हमेशा पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया। साथ ही शुभकामना और स्वागत सत्कार के लिए मंसूरी समाज का आभार माना। इस अवसर पर मंसूरी समाज बेगू के सदर शकील भाई मंसूरी, शाहरुख मंसूरी, सोनू मंसूरी, समीर मंसूरी, अमजद मंसूरी, सद्दाम मंसूरी, ओवेश मंसूरी, दिलकुश मंसूरी, तस्लीम मंसूरी, दानिश मंसूरी, शुकील मंसूरी, इनायत मंसूरी, अरशद मंसूरी सहित अन्य समाज के युवा मौजूद रहे।