नीमच। मानव अधिकार मंच जिलाध्यक्ष मोहम्मद भूरा कुरैषी ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मध्यप्रदेष षासन के मुख्य सचिव, आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, आयुक्त नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग व जिला कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर नवनिर्मित स्लॉटर हाउस के निर्मित ओटलों को भेदभावपूर्वक अवैध तरीके से आवंटित करने की षिकायत करते हुए नियमानुसार गोटी सिस्टम का उपयोग करते हुए ओटलों के आरक्षण प्रक्रिया की मांग की है।
पत्र में श्री कुरैषी ने बताया कि जिला प्रषासन नीमच द्वारा ष्षसन के द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए नवनिर्मित स्लॉटर हाउस, एस.टी.पी.प्लांट के पीछे निर्मित ओटलों में समस्त मांस व्यापारियों को स्थानांतरित किए जाने बाबत बैठक 17 दिसम्बर 2023 को रखी गई थी जिसमें प्रषासनिक अधिकारियों के द्वारा संदर्भित पत्र के पालन में सोमवार को कार्यवाही किये जाने और ओटलों का गोटी से आवंटन किये जाने हेतु निर्देषित किया गया था जिस पर अगले दिन 18 दिसम्बर 2023 को दोप. 4 बजे जब गोटी डालने का समय आया तब यह पता चला कि नगरपालिका नीमच ने मनमाने तौर पर आगे के आठ ओटलों को एस.सी./एस.टी. के व्यापारियों के लिए आरक्षित कर दिया है जबकि इस सम्बंध में कोई चर्चा नहीं हुई थी और न ही मौके पर इस सम्बंध मे ंकोई जानकारी दी गई थी। यदि ओटलों को आरक्षित भी करना था तो उसके सम्बंध में कौन कौन सी दूकानों को आरक्षित किया जायेगा यह भी गोटी से ही तय होना चाहिये जो कि नियम है। लेकिन नगरपालिका नीमच ने मनमाने तौर पर अपने चहेते व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के लिये आगे के ओटलों को आरक्षित कर दिया और व्यापारियों के बीच भेदभाव किया है जो कि संविधान के खिलाफ है।
श्री कुरैषी ने पत्र में मांग की है कि यदि नये मीट मार्केट में ओटलों के सम्बंध में आरक्षण का नियम लागू करना है तो उसके लिए गोटी सिस्टम का उपयोग करते हुए दूकानों का आरक्षण किया जावे ताकि किसी भी व्यापारी के साथ कोई अन्याय न हो।
प्रेषक मोहम्मद भूरा कुरैषी, जिलाध्यक्ष मानव अधिकार मंच, मो. 9009880137