Home Politics कांग्रेस पार्षद दल द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को मंदसौर के नवनिर्वाचित विधायक विपिन जैन को मंदसौर गौरव दिवस में आमंत्रित नहीं किए जाने पर एक ज्ञापन सोपा

कांग्रेस पार्षद दल द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को मंदसौर के नवनिर्वाचित विधायक विपिन जैन को मंदसौर गौरव दिवस में आमंत्रित नहीं किए जाने पर एक ज्ञापन सोपा

0
कांग्रेस पार्षद दल द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को मंदसौर के नवनिर्वाचित विधायक विपिन जैन को मंदसौर गौरव दिवस में आमंत्रित नहीं किए जाने पर एक ज्ञापन सोपा

नेता प्रतिपक्ष रफत पयामी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मंदसौर नगर पालिका द्वारा एक गौरव दिवस आयोजित किया जा रहा है ।उसगौरव दिवस में मंदसौर के लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए विधायक विपिन जैन को आमंत्रित नहीं किया गया है। इस संबंध में समस्त पार्षदों के साथ आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र देकर यह मांग की गई है कि यहकार्यक्रम सरकारी आयोजन है ना कि भारतीय जनता पार्टी का आयोजन है इस आयोजन में नवनियुक्त विधायक विपिन जैन को आमंत्रित किया जाए ।नए सिरे से उनको आमंत्रित करके कार्ड छपवाए और ससम्मान शासकीय स्तर के कार्यक्रम में मंदसौर के विधायक को बुलाया जाए । पयामी ने बताया कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम समस्त कांग्रेस पार्षद इस गौरव दिवस का विरोध करेंगे क्योंकि इसमें भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष तक को आमंत्रित किया गया है द्वेषता पूर्वक राजनीतिक सोच के चलते मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा राजनीतिक दबाव के चलते चुने हुए विधायक विपिन जैन को नहीं बुलाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का मखोल उड़ाने जैसा है। रफत पयामी ने यह भी बताया कि मंदसौर शहर में ऐसी क्या उपलब्धि नगर पालिका परिषद द्वारा दी जा चुकी है कि हम गौरव दिवस मनाएं ।आज मंदसौर शहर में सड़कों के हालाते खराब है ।पानी की समस्या यथावत है आवारा पशुओं की समस्या यथावत है
शिवाना प्रदूषण से मुक्त नहीं हो पा रही है फिर ऐसे में गौरव दिवस मनाने का क्या औचितय है। गौरव दिवस उसी दिन मनाना साकार होगा।जिस दिन मंदसौर शहर की इन समस्याओं का समाधान हो जाएगा
कार्यक्रम में
पार्षद
प्रीतम पंचोली
पार्षद कमरूनिशा अंसारी पार्षद तबस्सुम साबिर शाह पार्षद प्रतिनिधि कमलेश सोनी लाल
पार्षद प्रतिनिधि आरिफ अंसारी मोजुद थै

सादर प्रकाश नाथ
रफत पयामी
नेता प्रतिपक्ष
नगर पालिकापरिषद मंदसौर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here