नीमच। (द लाइव एक्सप्रेस) ज़िले में एक किसान की ज़मीन पर कुछ लोगों ने अवैध क़ब्ज़ा जमाया हुआ है। जिसकी शिकायत साल 2017-18 में उसने ज़िला प्रशासन से की थी। जिसके बाद भूमि का सीमांकन हुआ। तो एक कब्जाधारी ने तो मौके पर ही ज़मीन शिकायतकर्ता के सुपुर्द कर दी । वहीँ एक अन्य क़ब्ज़धारी अपनी दबंगई दिखाता रहा।
मामला ग्राम बिसलवास कलां का है। जहाँ नाथूलाल पिता गोविन्द राम नागदा की पौन बीघा भूमि पर उमाशंकर पिता प्रथ्विराज और प्रभुलाल पिता गणपतलाल निवासी बिसलवास कलां ने कब्ज़ा कर लिया था। जिसकी शिकायत फरियादी ने ज़िला प्रशासन से की,तो तहसीलदार ने भूमि सीमांकन के आदेश दिए। ले आउट के दौरान कब्जाधारी प्रभुलाल पिता गणपतलाल ने अपना क़ब्ज़ा हटा लिया। इधर तहसीलदार नीमच ने 29 नवम्बर 2019 में फरियादी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए। कब्ज़धारियों को भूमि से बेदखली का आदेश जारी कर दिया। वहीँ उमाशंकर पिता प्रथ्विराज ने इसके खिलाफ एसडीएम कोर्ट में अपील की जिस पर उसे स्टे मिल गया। इधर अपनी 40 कड़ी ज़मीन को कब्ज़ा मुक्त कराने के लिए नाथूलाल ने उज्जैन कमिश्नर का दरवाज़ा साल 2020 में खट-खटाया। 2 साल तक चली सुनवाई के बाद 16 अगस्त 2022 में अपर आयुक्त राजेश बाथम ने नीमच तहसीलदार के फैसले को बरक़रार रख फरियादी के पक्ष में निर्णय सुनाया। लेकिन आदेश के 10 महीने बाद भी शिक्यत कर्ता को उसकी ज़मीन का क़ब्ज़ा नहीं मिला है। फरियादी ने बताया कि वह नीमच कलेक्टर दिनेश जैन को भी आवेदन सौंप चूका है। परन्तु अब तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई। वहीँ जब इस मामले में कलेक्टर से चर्चा का प्रयास किया तो उन्होंने फ़ोन कॉल रिसीव नहीं किया।
अब सवाल यह खड़ा होता है कि जब उज्जैन कमिश्नर ने फरियादी के पक्ष में आदेश दे दिया है,तो ज़िला प्रशासन उसे उसकी ज़मीन का क़ब्ज़ा दिलाने में देर क्यूँ कर रहा है। वहीँ अब शिकायत कर्ता ने यह मामला सीएम शिवराज तक पहुँचाया है। जिसके बाद जल्द एक्शन की उम्मीद भी नज़र आ रही है।