Home Politics एक्स सीएम कमलनाथ की पिपलिया मंडी में जनसभा,कार्यकर्ताओं को बड़ा हुजूम,फिर मिली किसान नेता उमराव सिंह को खास तवज्जोह,विरोधियों में छाई मायूसी की घटा

एक्स सीएम कमलनाथ की पिपलिया मंडी में जनसभा,कार्यकर्ताओं को बड़ा हुजूम,फिर मिली किसान नेता उमराव सिंह को खास तवज्जोह,विरोधियों में छाई मायूसी की घटा

0
एक्स सीएम कमलनाथ की पिपलिया मंडी में जनसभा,कार्यकर्ताओं को बड़ा हुजूम,फिर मिली किसान नेता उमराव सिंह को खास तवज्जोह,विरोधियों में छाई मायूसी की घटा

किसान आंदोलन की बरसी पर मंदसौर ज़िले में पूर्व सीएम कमलनाथ की आमद हुई। पिपलिया मंडी में रोड-शो के बाद जन सभा को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ में नीमच के इस किसान नेता पर कमलनाथ की ख़ास नज़्रे इनायत ने विरोधी ख़ेमे में खलबली मचा दी । पूरे दौरे में कमलनाथ के कदम से क़दम मिलाकर चलने वाले उमराव सिंह गुर्जर नीमच विधानसभा से प्रबल दावेदार हैं। जिन्हें श्री नाथ की यह तवज्जो उम्मीदवार बना सकती है।

नीमच। पिपलिया मंडी में कांग्रेस का किसान सम्मेलन का आयोजन मंगलवर को किया गया। सम्मेलन में मुख्य रुप से मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी की मौजूदगी में यह आयोजन हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं में नई उमंग और उल्लास का संचार हुआ वही कांग्रेस कद्दावर नेता के रुप में अपनी पहचान बनाने वाले कांग्रेस नेता उमरावसिंह गुर्जर का मैजिक (जादू) पूरे कार्यक्रम में छाया रहा ।आयोजन के दौरान शक्ति प्रदर्शन देखकर विरोधी खेमे में काफी मायूसी और घबराहट छाई रही और बोलती भी बंद रही। पूर्व मंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में तवज्जों मिलने से जहां उनके विरोधियों के मुंह पर ताला लग गया । कल तक जो विधानसभा चुनाव लड़ने का सपना देख रहे थे अब कांग्रेस नेता उमरावसिंह गुर्जर के शक्तिप्रदर्शन के सामने नतमस्तक होते नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here