Home Local सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद हरकत में आई नगर पालिका,अवैध गुमटी के साम्राज्य पर किया प्रहार

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद हरकत में आई नगर पालिका,अवैध गुमटी के साम्राज्य पर किया प्रहार

0
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद हरकत में आई नगर पालिका,अवैध गुमटी के साम्राज्य पर किया प्रहार

नीमच। वैसे तो शहर के अधिकतर क्षेत्रों में अवैध रूप से गुमटी रखने के कई मामले व शिकायते नपा में पेंडिंग पड़ी है परंतु विगत दिनों शहर के स्कीम न 9 में अवैध रूप से रखी गुमटी में अवैध गतिविधिया व गुमटी के कारण विवाद की शिकायत रहवासियों द्वरा सीएम हेल्प लाइन पर की गई थी जिसको लेकर सोमवार को नपा प्रसाशन हरकत में आया और नपा सीएमओ गरिमा पाटीदार के निर्देश पर नपा कर्मियों ने शहर के स्किन नंबर 9 में अवैध रूप से रखी गई विवादित गुमटी को हटाया बताया जा रहा है कि उक्त घूमटी बृजमोहन पिता राम सिंह यादव की थी जिसकी शिकायत वहीं के पड़ोसी कमलेश यादव ने सीएम हेल्पलाइन पर की थी जिसके बाद आज नगर पालिका अमला मौके पर पहुंचा और अवेध रूप से संचालित हो रही घुमटी को हटाया गया। मामले में गुमटी संचालक के भाई लक्ष्मी नारायण ने नगर पालिका पर आरोप लगाते हुए बताया कि नगर पालिका द्वारा भेदभाव पूर्ण तरीके से कार्रवाई की जा रही है इस क्षेत्र में सभी गुमटियां अवैध रूप से रखी गई है सभी पर एक जैसी कार्रवाई होना चाहिए वही मौके पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगरपालिका के कार्मचारी हेमंत कलोसिया ने बताया कि उक्त गुमटी की शिकायत बीते 5 माह पहले सीएम हेल्पलाइन पर की गई थी जिसपर आज हम यहां आए हैं नपा कर्मी ने बताया कि इस गुमटी में अवैध रूप से शराबी बैठे रहते हैं और आय दिन विवाद होता रहता है। जिसको लेकर आज नगर पालिका सीएमओ के निर्देश पर मौके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई यहां की गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here