नीमच। राजस्थान निवासी जुनैद और नासिर हत्याकांड मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की जा रही है। देश भर में इस दर्दनाक कत्ल के खिलाफ़ आंदोलन और ज्ञापन बाज़ी का दौर जारी है। सोमवार को मुस्लिम इंतजामिया कमेटी नीमच,राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा और भारत मुक्ति मोर्चा ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। मीडिया से मौलाना रज़ा सुलतान ने कहा कि राजस्थान निवासी जुनैद और नासिर की हत्या कुछ आतंकवादी विचारधारा के लोगों द्वारा पिछले दिनों कर दी गई थी। जिन्हे हैवानियत की तमाम हदों को लांघते हुए ज़िंदा जला दिया गया। लेकिन इस हत्याकांड के सभी आरोपी खुले घूम रहे हैं।आज राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंप दोषियों को फांसी देने की मांग की है।इस मौके पर एमआईसी सचिव जावेद दुर्रानी,सलीम गुडलक, याक़ूब खां पठान,शैलेंद्र सिंह ठाकुर,नागेश्वर राठौर,इलियास कुरैशी,शमशाद अली,सहित संगठनों के जिम्मेदार मौजूद थे।