नीमच। नयागांव पुलिस टीम को अवैध मादक पदार्थ तस्करी रोकथाम में बड़ी कमियाबी मिली है। टीम ने शुक्रवार को चौकी प्रभारी सुमित मिश्रा के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर कार्रवाई की. इस दौरान नीमच निंबाहेड़ा हाईवे फोरलेन तुलसी होटल के सामने कानका फंटा ग्राम कानका पर घेराबंदी कर बोलेरो पिकअप RJ 28 GA 3396 से दिनेश पिता गोपाल जाती बेरवा उम्र 22 वर्ष निवासी गांव घणा तहसील भिनाय जिला अजमेर राजस्थान द्वारा अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 09 किविंटल 19 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा कुल मशरुका कीमती ₹35,58,000 का ज़प्त किया गया,साथ ही आरोपी दिनेश पिता गोपाल जाती बेरवा को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण के आरोपी से अन्य आरोपी गणों के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है ।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
उनि सुमित मिश्रा सउनी शिवलाल कलमी प्रधान आरक्षक 211 राजेश परमार प्रधान आरक्षक महेश तोमर प्रधान आरक्षक चालक सुरेंद्र सिंह आरक्षक वीरेंद्र सिंह आरक्षक मुकेश प्रजापत आरक्षक तेज सिंह एवं सैनिक मनोहर सिंह।।