नीमच। समाज सेवा में अग्रणी मुस्लिम इंतज़ामिया कमेटी लगातार सेवा प्रकल्प चला रही है। कमेटी का एजेंडा स्वास्थ्य,शिक्षा और रोज़गार को बेहतर बनाना है। इसी दिशा में लगातार कार्य कर रही कमेटी ने रामपुरा निवासी शख़्स की सहायता की. दरअसल नीमच ज़िले के रामपुरा निवासी एक व्यक्ति हृदय रोग से पीड़ित थे। जिन्हें उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल भोपाल जाना था,लेकिन उनके पास आने जाने के लिए खर्चा नहीं था। जिसकी खबर ज़िला मुस्लिम इंतज़ामिया कमेटी को लगी तो, एमआईसी के ज़िम्मेदारों ने उन्हें मदद स्वरूप 5 हज़ार की नगद राशि प्रदान की। इस मौके पर सदर गुलाम रसूल पठान,उपाध्यक्ष छोटे खां कुरैशी,सचिव जावेद दुर्रानी,खजांची इलियास कुरैशी सहित कमेटी प्रभारी श्री मुश्ताक मौजूद थे।