जैसे जैसे लोकसभा इलेक्शन नज़दीक आ रहे हैं। राजनीतिक तना तनी और बयानबाज़ी में इजाफा हो रहा है। शनिवार को भी मंदसौर विधायक ने सोशल मीडिया के ज़रिए कांग्रेस को इशारों इशारों में टुकड़े टुकड़े गैंग कह डाला…
मंदसौर।(शादाब हुसैन)।कांग्रेस-भाजपा में राजनीतिक नोक झोंक का सिलसिला जारी रहता है। कभी कांग्रेस एग्रेसिव हो जाती है तो कभी भाजपा,लेकिन ज्यादातर हमले सत्ता में काबिज़ भारतीय जनता पार्टी विपक्ष पर करती है। बल्कि होने इसके विपरित चाहिए। कांग्रेस को ब-तौर विपक्षीय दल भाजपा पर हमले करने के कम मौके मिलते हैं। मंदसौर के भाजपा विधायक भी एड़ी चोटी का जोर लगाकर कांग्रेस को आए दिन आड़े हाथों लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी मन की बात करते रहते हैं।
हाल ही में विधायक ने अपने ट्विटर हैंडल से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने उन्होंने बिहार के कन्हया की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि “दोहरा चरित्र, भारत को तोड़ने वाले भारत को जोडने की बात कह रहे है,यह बात भारतवासियों को हजम नहीं होगी, आयोजनकर्ताओं की पूरी टीम टुकड़े टुकड़े गैंग के सदस्य हैं।” इस पोस्ट में उन्होंने सभी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोगो को टीम टुकड़े टुकड़े गैंग के सदस्य बताया है।