मंदसौर। वर्ष 2017 में किसानो की उपज का उचित दाम नही मिलने एवं अन्य मांगो को लेकर किये गये आंदोलन के उपरांत जिस प्रकार से आंदोलनकारियो पर बर्बरता से गोलीचालन कर निर्दोष किसानो को मारा गया। वर्ष 2018 में सरकार जाने की खिंच भाजपा ने महसुस की और लगातार किसानो की मौत के जिम्मेदार आरोपियो को शासकिय नौकरियो में प्रमोशन दिये गये। पिछले दिनो रामदेवरा में किसान नेता श्री कमलेश पटेल द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गेहलोत से किये संवाद पर भाजपा जनप्रतिनिधिगण हायतौबा मचाने की बजाय किसान गोलीकांड के आरोपियो को सजा दे, लहसुन किसानो को उचित दाम दे।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी ने किसान आंदोलन को लेकर के मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री श्री जगदीश देवडा एवं अन्य जनप्रतिनिधियो द्वारा कांग्रेस पर लगाये गये आरोपो का जवाब देते हुये कहा कि देश की आजादी से लेकर उसके उपरांत जितने भी आंदोलन हुये उनमें विभिन्न राजनैतिक दलो के विचारधारा के पदाधिकारी एवं नागरिक जुडे रहे, इसका अर्थ यह नही है कि इन आंदोलनो का आम नागरिको की समस्याओ से लेना देना नही था। उन्होनें कांग्रेस नेता श्री श्यामलाल जोकचंद्र द्वारा निकाली गयी पदयात्रा के समापन अवसर पर किसान नेता श्री कमलेश पटेल द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री से किये गये संवाद से संबंध में कहा कि श्री पटेल कांग्रेस नेता है लेकिन उससे पहले वे किसान है। इसी प्रकार आंदोलन में शामिल बडी संख्या में किसान कांग्रेस के अलावा अन्य दलो की विचारधारा से भी जुडे हुये थे जिनका एकमात्र लक्ष्य किसानो को उस दौरान फसलो का सही दाम दिलवाना था। आंदोलन के दौरान गोलीकांड में 6 किसानो की हत्या की गयी। एक किसान घनश्याम धाकड को दलौदा पुलिस चौकी में बर्बरता पूर्वक पीट-पीटकर मारा गया, पिपलिया पुलिस द्वारा गोलीचालन करवाया गया लेकिन उस पर भाजपा जनप्रतिनिधि न केवल चुप रहे बल्कि संबंधित पुलिसकर्मियो का प्रमोशन भी हुआ जिसमें पिपलिया थाने में पदस्थ टीआई श्री अनिलसिंह ठाकुर भी एक है। श्री भाटी ने कहा कि किसान आंदोलन की टीस भाजपा जनप्रतिनिधि बार- बार प्रकट करते रहते है जिसके चलते भाजपा जनप्रतिनिधि हायतौबा मचा रहे है, वास्तव में अगर वे किसान हितेशी है तो पहले किसान गोलीकांड के आरोपियो को सजा दिलवाये, वर्तमान में लहसुन एवं प्याज किसान बदहाल है। लहसुन किसान लागत मूल्य भी नही निकाल पा रहे है लेकिन अपना राजधर्म निभाने की बजाय भाजपा जनप्रतिनिधि सिर्फ राजनिति करने पर ही ध्यान केन्द्रीत कर रखा है।