Home Crime Part1:- उरूज पर सट्टा कारोबार,सटोरियों ने पसारे पैर,युवाओं को दलदल में धकेलने का खेल,मंदसौर में जमकर फल फूल रहा अवैध धंधा,सटोरिए चुस्त पुलिस सुस्त

Part1:- उरूज पर सट्टा कारोबार,सटोरियों ने पसारे पैर,युवाओं को दलदल में धकेलने का खेल,मंदसौर में जमकर फल फूल रहा अवैध धंधा,सटोरिए चुस्त पुलिस सुस्त

0
Part1:- उरूज पर सट्टा कारोबार,सटोरियों ने पसारे पैर,युवाओं को दलदल में धकेलने का खेल,मंदसौर में जमकर फल फूल रहा अवैध धंधा,सटोरिए चुस्त पुलिस सुस्त

अवैध कारोबार पूरे दम खम से संचालित किया जा रहा है। शासन प्रशासन से बे-खौफ सटोरिए लगातार सट्टे में अपनी क़िस्मत आज़मा रहे हैं..

मंदसौर।(शादाब हुसैन)। नीमच-मंदसौर बेल्ट अब अवैध कारोबार का हब बन चुका है। अफीम तस्करी से लेकर तमाम काले धंधे इस क्षेत्र में तेज़ी पनप रहे हैं। मंदसौर ज़िले में सट्टा बाज़ी इन दिनों चांद की तरह चमक रही है। जिसकी रौशनी का सीधा असर युवा पीढ़ी पर पड़ता है,और वो भी मोटी कमाई के लालच में इस दलदल में धसने लगते हैं। शहर के ज्यादातर इलाकों में सट्टा गैंग के मेंबर्स फैले हुए हैं। वहीं बड़े सट्टे के लिए नामचीन सटोरिए भी मंदसौर में अपना डेरा जमाते हैं। जिसमें नीमच का भांजा,मित्तल और मंदसौर के कई बुकी शामिल हैं। हाल ही में मंदसौर पुलिस ने एशिया कप के दौरान लाखों का सट्टा पकड़ा था। जिसमें एक आरोपी हाथ लगा था।

कैसा होता है रेट का निर्धारण

भारत सहित मंदसौर शहर में लगातार क्रिकेट सट्टा जोरों पर चल रहा है। इस से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ रही हैं। भारत में सट्टे के रेट दुबई या पाकिस्तान में तय होते हैं। वहा से रेट की जानकारी भारतीय उपमहाद्वीप के सटोरियों और अन्य जगहों पर धंधे से जुड़े लोगो को पहुंचाई जाती है। यह रेट सबसे पहले मुंबई पहुंचते है फिर वहां से मंदसौर के बड़े बुकियों और फिर वहा से रेट जुआरियों के पास जाते है। अगर किसी टीम को फेवरेट मानकर उसका रेट 80 – 85 आता है तो इसका मतलब यह है की फेवरेट पर 80 हजार लगाने पर एक लाख रुपए मिलेंगे. दूसरी टीम पर 83 हजार लगाने पर एक लाख जीत सकते है लेकिन जिस टीम पर सट्टा लगाया है। वह अगर हार गई तो लगाया गया पूरा पैसा डूब जाएगा इसके अलावा मैच आगे बढ़ने के साथ रेट भी बदलते रहते है।

कैसे चलता है यह खेल……..

सट्टे पर पैसे लगाने वाले को पंटर कहते है वहीं सट्टे के स्थानीय संचालक को बुकी कहा जाता है सट्टे के खेल में कोड वर्ड का इस्तेमाल होता है सट्टा लगाने वाले पंटर दो शब्दो खाया और लगाया का इस्तेमाल करते है यानी किसी टीम को फेवरेट माना जाता है तो उस पर लगे दांव को लगाया कहते है ऐसे में दूसरी टीम पर दांव लगाना हाे तो उसे खाना कहते है।

क्या होता है सट्टे बाजी का डब्बा……..

जिस इंस्ट्रूमेंट में रेट आते है उसे सट्टेबाजी की दुनिया में डिब्बा कहा जाता है। दरअसल यह संचार का ही एक उपकरण होता है। जो टेलीफोन लाइन या मोबाइल के जरिए चलता है। इस डब्बे पर सट्टेबाजी के रेट आते है पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में लाइन का ही करोड़ों, अरबों का व्यवसाय है ये डिब्बा आमतौर पर सटोरियों और मुख्य सटोरियों के पास होता है लेकिन पंटर भी ये कनेक्शन ले सकते है इसके बदले उन्हें इसका कनेक्शन और किराया देना होता है डिब्बे का कनेक्शन एक खास नंबर से होता है ।जिसे डायल करते ही उस नंबर पर कमेंट्री शुरू हो जाती है।

क्या होता है रेट का कोड वर्ड……

मैच की पहली गेंद से लेकर टीम की जीत तक भाव चढ़ते – उतरते है एक लाख को एक पैसा, पचास हजार को अठन्नी, पच्चीस हजार को चवन्नी कहा जाता है अगर किसी ने दांव लगा दिया और वह कम करना चाहता है तो फोन कर एजेंट को ‘मैने चवन्नी खा ली कहना होता है।

कहां तय होते है कोड वर्ड…..

करोड़ों के सट्टे बुकीज़ कोड वर्ड के जरिए हर गेंद पर दांव चलते है हैरानी की बात यह है की ये कोड नेम हिंदुस्तान से नही बल्कि जहां से सट्टे की लाइन शुरू होती है वही इन कोड नेम का नामकरण किया जाता है. जी हां, ये कोड दुबई और कराची में रखे जाते है. कोड वर्ड का ये सारा खेल पुलिस की क्राइम ब्रांच से बचने को लिए किया जाता है।

सट्टे की अनिवार्य शर्तें…..

क्रिकेट मैच में सट्टा आंख बंद करके नही लगाया जाता. बुकीज और पंटर दोनो भाव लगाने व खोलने से पहले यह भी देखते है कि मैच किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा. यही नहीं मैच किस जगह खेला जाएगा, पिच किस प्रकार की होगी, वहा का तापमान कैसा होगा तथा टीम में कौन – कौन खिलाड़ी होंगे. ये सब जानने के बाद किसी मैच में सट्टा भाव तय होते हैं।

बहुत जल्द द लाइव एक्सप्रेस क्रिकेट सटोरियों पर दूसरा पार्ट लेकर आएगा। जिसमे काफी नामजद बुकियों और उनके ठिकानों का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here