नीमच।आज़ादी के 75 अमृत महोत्सव पीएफआई द्वारा अपने पूर्वजों की कुर्बानियों को याद करके मनाया गया। तिंरगा ध्वज फहराने के पश्चात् पीएफआई नीमच मध्य प्रदेश की जानिब से सीविल हॉस्पिटल में भोजन वितरित किया। साथ ही जिला सचिव साहिल खान ने ग्रामीणों को आज़ादी की लड़ाई में शहीद हुए सभी शहीदों के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने भारतीयों को किस कदर प्रताड़ित किया। आज जब की देश आज़ादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना रहा है। हमारा देश एक अलग ही स्थिति में पहुंच गया है। दक्षिण पंथी संगठनों द्वारा देश की आज़ादी का महत्व ही बदल दिया गया है। ऐसे समय में आवश्कता है की हम अपने पूर्वजों की कुर्बानियों के बाद मिली इस आज़ादी को यूं ही बर्बाद नहीं होने दें। देश के तमाम अमन पसंद लोग आज़ादी को बरकरार रखने के लिए दक्षिण पंथी सोच के खिलाफ उठ खड़े हों। अपनी आज़ादी को बरकरार रखने के लिए हर संभव प्रयास करें जैसा कि हमारे पूर्वजों ने किया। इस दौरान पीएफआई नीमच मध्यप्रदेश के सेकेट्री साहिल खान,हाफिज अब्दुर रहमान,समीर अब्बासी,वसीम खान,मोहम्मद मुज़्ज़फर,सिराजुद्दीन इस्लाम,अमीर सोहेल, शाहरुख शेख,ज़ुबेर शेख सहित पीएफआई के कैडर मौजूद रहे।