Home Religious भारत विकास परिषद ने किया परिषद वाटिका पर ध्वजारोहण

भारत विकास परिषद ने किया परिषद वाटिका पर ध्वजारोहण

0
भारत विकास परिषद ने किया  परिषद वाटिका पर ध्वजारोहण

सेवा संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव 76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा संचालित वाटिका पर हर्षोल्लास के साथ झंडा वंदन कर धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। ध्वजारोहण शाखा अध्यक्ष संदीप खाबिया द्वारा किया गया ।राष्ट्रगान के साथ सभी सदस्यों ने तिरंगे की सलामी ली और शाखा अध्यक्ष द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत ओजस्वी उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम में सचिव रवि पोरवाल , रीजनल सचिव सुनील सिंहल ,मनोज माहेश्वरी, पिंटू शर्मा जितेंद्र शक्तावत, सतीश गोयल, अशोक मंगल , दिनेश मुजावदिया, संतोष खंडेलवाल ,शिखर जैन जीटी, राजेश जायसवाल, अनिल गोयल ,प्रदीप डबकरा ,रूपेश जाधव योगेश मंडोवरा ,पंकज दुबे, सुशील गट्टानी, मुकेश डबकरा ,अशोक पोरवाल, राजेश गट्टानी, कमल धनोतिया, श्रीमती सुनीता सिंहल, श्रीमती मीना जायसवाल , श्रीमती अर्चना गट्टानी, श्रीमती वंदना मुजावदिया आदि सदस्य मौजूद थे। उपरोक्त जानकारी भारत विकास परिषद मीडिया प्रभारी प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here