शाजापुर। एक तरफ जहां देश वासी दिल में तिरंगा बसाए हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया जा रहा है। मामला शाजापुर के कालापीपल तहसील के गांव खरदोन् कला के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का है।यहां में राष्ट्र ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। दरअसल स्कूल के प्रिंसिपल भूल गए कि राष्ट्रीय ध्वज को स सम्मान उतारना भी पड़ता है। भारत वासी इस साल आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। घर- घर तिरंगा अभियान के लिए गांव- गांव और शहर- शहर सभी को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल भागीरथ महापात्र ने अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी तरह से नही किया। तिरंगा फहराया लेकिन 16 तारीख की शाम 7 बजे तक बेफिक्र ही रहे। जबकि शासकीय भवन से नियमानुसार तिरंगा ससम्मान उतारकर रखना था।