Home Politics भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी पूजा पाटीदार को क्षेत्र में मिल रहा है अपार जन समर्थन

भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी पूजा पाटीदार को क्षेत्र में मिल रहा है अपार जन समर्थन

0
भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी पूजा पाटीदार को क्षेत्र में मिल रहा है अपार जन समर्थन
  • चुनावी प्रचार के चौथे दिन भी कई गांवों में किया तूफानी दौरा

जावद। जिला पंचायत नीमच के वार्ड क्रमांक 3 से भाजपा द्वारा अधिकृत उम्मीदवार पूजा प्रद्युम्न पाटीदार (उपरेड़ा) को क्षेत्र में लगातार भरपूर जन समर्थन मिल रहा है। चुनावी प्रचार के चौथे दिन मंगलवार को क्षेत्र के गांव जगेपुर मीणा, आकली, मड़ावदा, खुर्द खेड़ी, बसेड़ी भाटी सहित अन्य गांव में श्रीमती पाटीदार ने तूफानी दौरा किया। इस दौरान ग्रामीण देवतुल्य मतदाताओं व जनता ने उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने के लिए पूरा सहयोग देने का वादा किया। इस दौरान श्रीमती पाटीदार ने कहा कि देश में पीएम मोदी की अगुवाई में सरकार पूरी ईमानदारी से काम कर रही है। भाजपा में परिवारवाद नहीं चलाया जाता है। इसी उद्देश्य को लेकर भाजपा द्वारा इस बार नए चेहरों को मौका दिया है। आप सभी बैलेट नंबर तीन पर उगते सूरज के निशान पर मतदान देकर क्षेत्र के विकास में सहयोगी बनें। इसी तरह भाजपा के कद्दावर नेता मुकेश पाटीदार ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आप नए चेहरे पर भरोसा कर नेता के बजाय बेटी को चुनें। आज के दौर में बेटियां अपनी काबिलियत के बल पर आसमान छू रही है। आप भी योग्य, सशक्त, किसान हितैषी, सेवाभावी, संघर्षशील, कर्मठ व जागरूक उम्मीदवार को विजयी बनाएं। इस अवसर पर सरवानिया महाराज-मोरवन मंडल युवा मौर्चा अध्यक्ष हरीश पंवार, शम्भू सिंह, प्रभुलाल पाटीदार, जगदीश पाटीदार, अंकित पाटीदार, जगदीश पाल, कैलाश सिंह पंवार, हीरू बन्ना, गजेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, दिनेश खटीक, रवि पाटीदार, कपिल पाटीदार, रोहित दास बैरागी, रितिका पाटीदार, मनोरमा पाल, संदीप पाल, प्रेम बाई, भैरू सिंह राजपूत व योगेश अहीर सहित अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here