Home Politics वार्ड वासियो के अनुरोध पर वार्ड नं 11 से समर्थकों के साथ नाम दाखिल करने पहुचे श्रीवास्तव

वार्ड वासियो के अनुरोध पर वार्ड नं 11 से समर्थकों के साथ नाम दाखिल करने पहुचे श्रीवास्तव

0
वार्ड वासियो के अनुरोध पर वार्ड नं 11 से समर्थकों के साथ नाम दाखिल करने पहुचे श्रीवास्तव

नीमच। नीमच नगर पालिका के वार्ड क्रं.11 के वार्ड वासियों द्वारा पूर्व पार्षद व निकाय चुनाव में पार्षद उम्मीदवार के प्रति विरोध के चलते स्वयं अपना प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया है जिसके देखते हुवे वार्डवासियों के निर्णयानुसार पिछले 15 वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय निःस्वार्थ भाव से क्षेत्र के सभी नागरिकों के दूख: सुख में खड़े होने वाले स्पीड ब्रेकर से लेकर मेडिकल कॉलेज तक के लिये सफल आंदोलन में सक्रियता निभाने वाले वरिष्ठ पत्रकार व समाज सेवी पंकज श्रीवास्तव वार्ड क्र.11, स्कीम नं.36 से अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुचे ओर दोपहर पार्षद पद हेतु अपना नामांकन दाखिल किया। बताने की भाजपा की अधिकृत सूची जारी होने के बाद नीमच में लगभग 1 दर्जन से अधिक वार्डों में विरोध के स्वर गुजर रहे हैं और कई वार्डो से कार्यकर्ताओं ने आज अपने नाम दाखिल किए हैं इसी कड़ी में वार्ड नंबर 11 से पंकज श्रीवास्तव ने भी निर्दलीय उम्मीदवारी दर्ज कराते हुए नामांकन दाखिल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here