Home Religious दो वर्ष बाद बड़े पैमाने पर अदा किया जाएगा हज,ज़िला हज कमेटी ने प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन,हज यात्रियों का हुआ वैक्सीनेशन,दी गई जानकारी

दो वर्ष बाद बड़े पैमाने पर अदा किया जाएगा हज,ज़िला हज कमेटी ने प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन,हज यात्रियों का हुआ वैक्सीनेशन,दी गई जानकारी

0
दो वर्ष बाद बड़े पैमाने पर अदा किया जाएगा हज,ज़िला हज कमेटी ने प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन,हज यात्रियों का हुआ वैक्सीनेशन,दी गई जानकारी
@admin

हज का सफर एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। कोरोना काल के मद्देनजर इस पवित्र यात्रा पर दो वर्ष से पाबंदी थी। सिर्फ मक्का के रहने वाले चंद लोग ही हज कर सकते थे। एहतियात के तौर पर दूसरे देशों से से आने वाले यात्रियों पर पाबंदी थी।

नीमच। कोरोना काल की पाबंदियों के बाद हज का सफ़र फिर शुरू होने जा रहा है। सऊदी अरब के मक्का शहर में होने वाली इस पवित्र यात्रा में दुनियां भर से लाखों लोग पहुंचते हैं। दो वर्ष बाद शुरू हो रही हज यात्रा पर नीमच से 14 लोग जा रहे हैं। जिनके लिए मंगलवार को ज़िला हज कमेटी ने एक दिवसीय तरबियत और टीकाकरण कैंप का आयोजन बंधन गार्डन में किया।

शहर क़ाज़ी सद्दाम हुसैन अत्तरी ने बताया कि हज का मुबारक सफर 2 साल बाद फिर शुरू होने जा रहा है। इस पवित्र यात्रा पर नीमच से 14 लोग जा रहे हैं। जिनके लिए आज प्रशिक्षण शिविर यहां लगाया गया है। कमेटी के जिलाध्यक्ष हाजी मोहम्मद हनीफ ने बताया कि हज पर जाने वाले लोगों के लिए टीकाकरण और तरबियत कैंप लगाया गया है।

जिसमें हाजी शाहिद चौधरी द्वारा हज के अरकान सहित अन्य जानकारी दी गई है। यह कैंप मध्यप्रदेश हज कमेटी के आदेश पर लगाया गया है। इस दौरान शहर क़ाज़ी सद्दाम हुसैन अत्तरी,हाजी शाहिद चौधरी,हाजी मुबारिक हुसैन,रज्जाक चौधरी,शकील कुरैशी सहित हज पर जाने वाले यात्री मौजूद थे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here