त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। इस संग्राम में भाजपा और कांग्रेस में खासी चुनावी जंग छिड़ गई है। चुनाव से पहले ही भाजपा और कांग्रेस नेता आमने सामने हो रहे। ओर बात उम्मीदवारों के अपहरण तक पहुंच गई है। हालांकि कांग्रेस पर लगे आरोप कहां तक सही है यह देखने वाली बात हे। शुक्रवार को जिला पंचायत के चुनाव के फार्म उठाने का आखिरी दिन था। ऐसे में कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत वार्ड नंबर 2 दौलतपुरा की उम्मीदवार लीला बाई पति भैरू लाल भील अपना फार्म उठाने आई थी। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। और उस वक्त कांग्रेस पर लीला बाई का अपहरण करने के आरोप भी लगे। लीला बाई के पति भेरूलाल ने बताया कि फार्म उठाने के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हुए। और कांग्रेस कार्यकर्ता लीलाबाई को जबरदस्ती अपनी कार में बैठाकर कलेक्टर कार्यालय से बाहर ले गए। मीराबाई के पति भेरूलाल ने जिला पंचायत के वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस के उम्मीदवार तरुण बाहेती पर भी अपहरण के आरोप लगाए। हालांकि तरुण भाई थेरे इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इसमें उनका कोई हस्तक्षेप नहीं है। वही थोड़ी देर बाद ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा की लीला बाई को कलेक्टर कार्यालय में छोड़ देने की बात भी सामने आई। उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में लीलाबाई ने अपना पहाड़ उठाया। उन्होंने कहा कि वह अपनी स्वेच्छा से फार्म उठा रहे हैं किसी का दबाव नहीं है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।