नीमच भरभड़िया श्री खाटूश्याम की विशाल रथयात्रा व भजन संध्या का 2 दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। जिसमे 5 मार्च शनिवार को विशाल रथयात्रा नागराज मंदिर से शाम 5 बजे से प्रारंभ की जायेगी जो रथयात्रा पूरे गाँव में होते हुवे नागराज मंदिर पर संपन्न होगी। वही 6 मार्च रविवार को शासकीय मिडिल स्कूल भरभड़िया में शाम 7 बजे से प्रभु इच्छा तक बाबा श्री खाटूश्याम की भजन संध्या प्रारंभ होगी। इस विशाल आयोजन में दिल्ली की सुप्रसिद्ध मनमोहक झांकिया,ढोलपार्टी व डीजे,पुष्प एवं ईत्र वर्षा की जायेगी। बाबा श्याम के इस दरबार मे सावन नागदा व निशा द्विवेदी बाबा के भजनों प्रस्तुति देंगे। सभी ग्रामवासियों ने आप सभी श्यामप्रेमीयो से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पधार कर व इस कार्यक्रम को सफल बनाने का विशेष आग्रह किया है।