Home Uncategorized प्रशांत गोयल कैट जिला सचिव और मनोज माहेश्वरी जिला सहसचिव बने

प्रशांत गोयल कैट जिला सचिव और मनोज माहेश्वरी जिला सहसचिव बने

0
प्रशांत गोयल कैट जिला सचिव और मनोज माहेश्वरी जिला सहसचिव बने

नीमच।व्यापारियों के हितों की रक्षा करने वाले सबसे बड़े संगठन कैट की मीटिंग देव रेसिडेंसी में आयोजित की गई जिसमें कैट जिला अध्यक्ष दीपक आसमानी और मध्य प्रदेश कैट उपाध्यक्ष दर्शन सिंह जी गांधी के नेतृत्व और साथियों की सहमति से कैट के जिला सचिव पद पर प्रशांत गोयल व जिला सहसचिव पद पर मनोज माहेश्वरी निर्विरोध मनोनीत किए गए। मीटिंग में सदस्यों व व्यापारियों से संवाद भी किया गया और व्यापार में आ रही परेशानियों के बारे में सुना गया जैसे की जीएसटी की विसंगतियां ,ऑनलाइन कारोबार ,लोकल स्तर पर बाहर की सेल, व्यापारियों को आ रही अन्य परेशानियों के बारे मैं सभी व्यापारियों को सुना गया और आश्वस्त किया गया कि कैट संगठन इन समस्याओं को सुलझाने के लिए जो भी बेहतर से बेहतर होगा वह प्रयास करेंगे और आपकी हर बात राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर के अधिकारियों और संगठन के पदाधिकारियों तक पहुंचाएंगे और उनके तीव्र निदान की कोशिश करेंगे ! इस अवसर पर कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल, राजेश सोनी, अमित माहेश्वरी, सुशील गट्टानी ,अंकित वर्धनी, मनीष वर्धनी, शशि पोरवाल ,आयुष अग्रवाल, आदित्य मेहता, सौरभ जिंदल, मयूर तलरेजा, मनोज जैन सुंदरम, हर्षल बिंदल आदि सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here