Home Uncategorized पीडीएस राशन महा-घोटाले के खिलाफ मैदान में उतरी एमआईसी,ज़िला मुस्लिम इंतेज़ामिया कमेटी ने सौंपा ज्ञापन,घोटाले के मास्टर माइंड तिवारी पर जल्द शिकंजा कसने की मांग

पीडीएस राशन महा-घोटाले के खिलाफ मैदान में उतरी एमआईसी,ज़िला मुस्लिम इंतेज़ामिया कमेटी ने सौंपा ज्ञापन,घोटाले के मास्टर माइंड तिवारी पर जल्द शिकंजा कसने की मांग

0
पीडीएस राशन महा-घोटाले के खिलाफ मैदान में उतरी एमआईसी,ज़िला मुस्लिम इंतेज़ामिया कमेटी ने सौंपा ज्ञापन,घोटाले के मास्टर माइंड तिवारी पर जल्द शिकंजा कसने की मांग

नीमच। बहुचर्चित पीडीएस राशन घोटाले के खिलाफ अब नीमच ज़िला मुस्लिम इन्तेज़ामिया कमेटी ने हुंकार भरी है. सोमवार को एसपी सूरज कुमार वर्मा को एक ज्ञापन सौंप घोटाले के मास्टर माइंड सोनू तिवारी और उसके साथियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग एमआईसी ने की है. गौरतलब है कि नीमच में हुए पीडीएस राशन महा घोटाले में राशन से भरे 5 ट्रक के गायब होने के बाद यह मामला प्रकाश में आया था.जिसके बाद कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने एफआईआर दर्ज कराई है.फिलहाल मामले की जांच जारी है, लेकिन इस राशन के महा घोटाले का मास्टर माइंड सोनू तिवारी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. ज़िला मुस्लिम इन्तेज़ामिया के सदर ग़ुलाम रसूल पठान कहते हैं कि,इतना बड़ा पीडीएस घोटाला नीमच में हुआ.लेकिन इस घपले का मुख्य आरोपी सोनू तिवारी अब तक शहर में आज़ाद घूम रहा है.आरोपी तिवारी भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता है. इसलिए वह अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है.हमारी मांग है कि ग़रीबों का राशन डकारने वाले सोनू तिवारी और उसके अन्य साथियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करे.साथ ही उनकी सम्प्पति कुर्क की जाए.इस दौरान छोटे खां कुरैशी,जावेद खान,जावेद दुर्रानी,सलीम गुडलक,याक़ूब भाई,अज़हर खान,मोहम्मद यासीन,वसीम मसूदी,सईद कुरैशी सहित एमआईसी की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here