
मंदसौर – विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की पूजा व आरती में नगर के विभिन्न पांच स्थानों पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र सिंह तोमर ने भागीदारी कर भगवान श्री गणेश से सभी की खुशहाली की प्रार्थना की । उनके साथ जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह चौहान,शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अंबालाल हिंगोरिया, जिला कांग्रेस महामंत्री बबीता सिंह तोमर,ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास दशौरा,मंडलम अध्यक्षगण रमेश बृजवानी,दशरथ सिंह राठौड़,शुभम कुमावत, नितेश सतीदासानी,विजय जैन,अजय सोनी, कांग्रेस नेता राजेश फरक्या,पंकज सतिदासानी,जितेन्द्र शर्मा,वर्षा सांखला आदि ने भी सहभागिता की । कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ तोमर के साथ विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश मंदिर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक,गणेश उत्सव भागवत नगर,चमत्कारी बालाजी गणेश उत्सव खानपुरा, राजीव कॉलोनी गणेश उत्सव खानपुरा एवं सिंधी कॉलोनी गणेश उत्सव में पहुंचकर भगवान श्री गणेश की आराधना की। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजनारायण लाड़ व शहर कांग्रेस मीडिया प्रभारी वकार खान व योगेन्द्र गौड़ ने दी ।