नीमच। कृषि उपज मंडी एक दिवसीय अवकाश के बाद गुरुवार से फिर संचालित हुई। इस दौरान तक़रीबन 30 हज़ार बोरी की आवक कृषि मंडी में हुई है। इस दौरान किलेश्वर महादेव मंदिर रोड से लेकर मंडी गेट तक वाहनों की लंबी क़तार लगी रही। मंडी सचिव सतीश पटेल ने बताया कि सन्त रविदास जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को अवकाश था। जिसके बाद गुरुवार से कृषि मंडी एक बार फिर संचालित हुई। जिसमें लहसन और रायड़ा की आवक सबसे ज़्यादा रही है।श्री पटेल बताते हैं कि रायड़ा की 5 हज़ार बोरी तो वहीं लहसन कि लगभग 14 हज़ार बोरी की आवक मंडी में हुई है। इसके अलावा किसान सोयाबीन,गेंहू,पोस्ता दाना आदि की नई पुरानी फसलें लेकर मंडी में आए हैं। आज पोस्ता,रायड़ा और ऊटी लहसन के दामों में भी उछाल आया है। उनहोंने कहा कि अब आवक रोज़ाना बढ़ती जाएगी।