Home Uncategorized उत्तप्रदेश चुनाव:-‘शरीयत से नहीं, संविधान से चलेगा हिन्दुस्तान’, दूसरे चरण की वोटिंग के दिन भगवा लिबास में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तप्रदेश चुनाव:-‘शरीयत से नहीं, संविधान से चलेगा हिन्दुस्तान’, दूसरे चरण की वोटिंग के दिन भगवा लिबास में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

0
उत्तप्रदेश चुनाव:-‘शरीयत से नहीं, संविधान से चलेगा हिन्दुस्तान’, दूसरे चरण की वोटिंग के दिन भगवा लिबास में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

यूपी में दूसरे चरण के मतदान के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि “न्यू इंडिया” संविधान के अनुसार काम करेगा, न कि शरीयत कानून के अनुसार. उन्होंने यह भी कहा कि “गज़वा-ए-हिंद” का सपना कभी सच नहीं होगा. राज्य में सात चरणों में होने वाले मतदान के दूसरे चरण में आज नौ ज़िलों की कुल 55 सीटों पर वोटिंग हो रही है. योगी आदित्यनाथ ने आज ही समाचार एजेंसी ANI को दिए एक साक्षात्कार में यह भी दावा किया कि उनकी “80 बनाम 20” टिप्पणी “उन लोगों के बीच अंतर करने के लिए थी जो विकास का समर्थन करते हैं और जो लोग हर चीज का विरोध करते हैं” योगी आदित्यनाथ ने समाचार एजेंसी से कहा,”मैं पूरी स्पष्टता के साथ कह सकता हूं कि यह नया भारत है, यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है. इस नए भारत में विकास सभी का होगा और किसी एक का तुष्टिकरण नहीं होगा.” उन्होंने कहा, “नया भारत शरीयत नहीं संविधान के अनुसार काम करेगा. मैं यह भी स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि गजवा-ए-हिंद का सपना कयामत (दुनिया के अंत) तक भी पूरा नहीं होगा.” भगवा वस्त्र पहने मुख्यमंत्री ने कॉलेजों में हिजाब प्रतिबंध को लेकर कर्नाटक में  उपजे भारी विवाद पर भी बात की. उन्होंने कहा, “मेरा दृढ़ विश्वास है कि सिस्टम को भारतीय संविधान के अनुसार चलना चाहिए. हम अपनी व्यक्तिगत मान्यताओं, अपने मौलिक अधिकारों, अपनी व्यक्तिगत पसंद और नापसंद को देश या संस्थानों पर नहीं थोप सकते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here