Home Sport नीमच में शुरू हुआ नगर पालिका का स्विमिंग पुल, गर्मी से मिलेगी राहतनपाध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

नीमच में शुरू हुआ नगर पालिका का स्विमिंग पुल, गर्मी से मिलेगी राहतनपाध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

0
नीमच में शुरू हुआ नगर पालिका का स्विमिंग पुल, गर्मी से मिलेगी राहतनपाध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

नीमच। शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत देने और खेलकूद को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नीमच नगर पालिका द्वारा स्विमिंग पुल का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने स्विमिंग पुल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उनकी प्रतिक्रियाएं जानीं।

निरीक्षण के दौरान स्वाति चोपड़ा ने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, सुरक्षा और प्रशिक्षण व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का प्रयास है कि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और गर्मी के इस मौसम में लोग स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों की ओर प्रेरित हों।

नगर पालिका द्वारा बनाए गए इस स्विमिंग पुल में प्रशिक्षित कोच की निगरानी में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, बच्चों और महिलाओं की विशेष सुविधा का भी ध्यान रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here