Home Sport राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नीमच के 4 बच्चों का चयन,भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नीमच के 4 बच्चों का चयन,भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

0
राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नीमच के 4 बच्चों का चयन,भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

नीमच। राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन प्रदेश की राजधानी भोपाल में होने जा रहा है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 11 नवंबर से 14 नवंबर तक चलेगी। जिसमें नीमच के 4 खिलाड़ियों का चयन हॉकी टीम में हुआ है,जो राज्य स्तर पर नीमच का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों में तीन का चयन अंडर 17, तो वहीं एक खिलाड़ी का चयन अंडर 14 प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में ज़ीशान अली पिता मोहम्मद अली,टीकम रावत पिता विजय रावत,जानवी पिता राजेश और मोहम्मद सिद्दीक़ पिता अब्दुल सईद का नाम शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here