Home Religious 5 अप्रैल को होगा निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन, 11 जोड़ों का कराया जाएगा निकाह

5 अप्रैल को होगा निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन, 11 जोड़ों का कराया जाएगा निकाह

0
5 अप्रैल को होगा निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन, 11 जोड़ों का कराया जाएगा निकाह

नीमच। समाज में सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देने और जरूरतमंद परिवारों की मदद के उद्देश्य से शेख सैयद मुगल पठान जिला कमेटी ने बड़ा निर्णय लिया है। शुक्रवार रात रोडवेज बस स्टैंड स्थित हाजी ज़ाहिद खान के कार्यालय पर आयोजित बैठक में आगामी निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक में तय किया गया कि 5 अप्रैल 2026, रविवार को निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें 11 जोड़ों का निःशुल्क निकाह कराया जाएगा। यह सम्मेलन आम मुस्लिम समाज के लिए रहेगा, जिसमें पात्र जोड़े शामिल हो सकेंगे।
समिति द्वारा नवविवाहित बेटियों को घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्री भी भेंट की जाएगी, ताकि वे अपने नए जीवन की शुरुआत सम्मान और सहूलियत के साथ कर सकें। बैठक में मौजूद सदस्यों ने कहा कि यह आयोजन समाज में बढ़ते विवाह खर्च पर रोक लगाने और जरूरतमंद परिवारों को राहत देने की दिशा में अहम पहल है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय कर तैयारियां शुरू करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में संरक्षक फिरोज पठान, जिलाध्यक्ष हाजी ज़ाहिद खान, उपाध्यक्ष आज़म खान सचिव इकबाल पठान, हनीफ पठान, डॉ. महमूद खान, मौलाना नियाज़ निज़ामी, शरीफ खान, तौहीद पठान, शाहिद खान, कय्यूम खान, सलीम खान, फिरोज खान, शानू खान, रोहित पठान और अज़हर खान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here