Home Religious शबे मेराज 28 फ़रवरी को अक़ीदत से मनाई जाएगी,पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद स.अ.व. की पवित्र निशानियों की ज़ियारत होगी

शबे मेराज 28 फ़रवरी को अक़ीदत से मनाई जाएगी,पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद स.अ.व. की पवित्र निशानियों की ज़ियारत होगी

0
शबे मेराज 28 फ़रवरी को अक़ीदत से मनाई जाएगी,पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद स.अ.व. की पवित्र निशानियों की ज़ियारत होगी

भोपाल। पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद स.अ.व. के आसमानी सफ़र की यादग़ार ”शबे मेराज“ का परम्परागत पवित्र इस्लामी पर्व आग़ामी 28 फ़रवरी 2022 की दरम्यानी रात को प्रदेश भर में मनाया जाएगा। लाखों मुसलमान इस पर्व को अ़कीदत के साथ मनायेंगे। इस रात में अनेक स्थानों पर ”चिरागाँ“ होगा, परम्परागत कुरानख़्वानी, दरूदख़्वानी, नियाज़ फ़ातेहा के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद साहिब की पवित्र मुकद्दस निशानियॉं ”मूए मुबारक़“ की ज़ियारत की मेहफ़िलों सहित नातिया मेहफ़िलें और मज़हबी जलसे भी होंगे, जिनमें उलेमा साहेबान की तक़रीरें होंगी।
ऑल इण्डिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के चैयरमेन पीरज़ादा डॉ. औसाफ़ शाहमीर खुर्रम मियॉं चिश्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि इस्लामी मान्यता के अनुसार ”शबे मेराज“ में इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हज़रत मोहम्मद मुस्तुफ़ा  स.अ.व. 1443 वर्ष पहले अपने रब्बुल आलमीन अल्लाह पाक से मिलने के लिए आसमानों से भी ऊपर अर्श-ए-आज़म पर पहुंचे और इसी रात में मुलाक़ात करके वापिस भी आए हैं। इसीलिए मुस्लिम धर्मावलम्बियों में इस रात को विशेष इबादत करने का महत्त्व है। अनेक मुस्लिम बन्धु शबे मेराज के मौके़ पर विशेष इबादत करने के साथ रोज़े भी रखते हैं।
उन्होंने बताया कि शबे मेराज में राजधानी सहित प्रदेश की अनेक मस्जिदों, ख़ानक़ाहों, दरग़ाहों, मदरसों, आस्तानों में मज़हबी जलसे और नातिया मेहफ़िलों के कार्यक्रम होते हैं, ”चिरागाँ“ किया जाता है, तबर्रूक़ (प्रसाद) बांटा जाता है, सूफियाना क़व्वाली की महफ़िलें भी होती हैं, जिनमें सभी मुस्लिम धर्मावलम्बी शामिल होकर परम्परात रूप से जश्न मनाते हैं और मज़हबी जलसों में उलेमा साहेबान अपनी तकरीरों में पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद मुस्तुफ़ा स.अ.व. की मुकद्दस पवित्र जीवनी पर प्रकाश डालते हैं और शबे मेराज का इस्लामिक, धार्मिक महत्त्व समझाते हैं। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से शबे मेराज का पवित्र पर्व आपसी सद्भाव भाईचारे और एकता के साथ परम्परागत तरीके़ से मनाने की अपील की है।
सुन्नी सक़लैनी जामा मस्जिद, अशोका गार्डन, भोपाल में शाम से ज़ियारत शुरू होगी
सुन्नी सक़लैनी जामा मस्जिद के अध्यक्ष एवं ऑल इण्डिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी मध्यप्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष श्री सूफ़ी नूरउद्दीन सक़लैनी ने बतया कि 28 फ़रवरी को शाम से ही जश्न-ए-शबे मेराज का परम्परागत कार्यक्रम शुरू होगा और इंशा की नमाज़ के बाद उलेमाओं की तक़रीर होगी, उसके बाद पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद स.अ.व. की पवित्र निशानियों की ज़ियारत शुरू होगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन 01 मार्च 2022 को महिलाओं के लिए ज़ियारत का कार्यक्रम होगा तथा बहनों-बेटियों को और उनके साथ बच्चों को भी मूए मुबारक़ शरीफ़ के दीदार कराए जाऐंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here