Home Religious रमजान शुरू: नीमच में पहला रोजा आज, इबादत और रहमत के महीने की हुई शुरुआत

रमजान शुरू: नीमच में पहला रोजा आज, इबादत और रहमत के महीने की हुई शुरुआत

0
रमजान शुरू: नीमच में पहला रोजा आज, इबादत और रहमत के महीने की हुई शुरुआत

नीमच। शरई शहादत मिलने के बाद गुरुवार, 19 फरवरी से नीमच सहित आसपास के क्षेत्रों में रमजान माह की शुरुआत हो गई है। मुस्लिम समाज ने पहले रोजे के साथ इबादत और कुरान तिलावत की शुरुआत कर दी है। शहर काजी सद्दाम हुसैन अत्तारी ने बताया कि बादलों के कारण नीमच और आसपास के क्षेत्रों में चांद दिखाई नहीं दिया। हालांकि निंबाहेड़ा से शरई शहादत मिलने के बाद रमजान माह की पुष्टि हुई और गुरुवार को पहला रोजा रखा जायेगा।
पहले रोजे के लिए सेहरी का समय सुबह 5:41 बजे निर्धारित किया गया है, जबकि इफ्तार शाम 6:31 बजे किया जाएगा।
रमजान को रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना माना जाता है। इस पाक महीने में रोजेदार दिनभर रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं, कुरआन की तिलावत करते हैं और जरूरतमंदों की मदद कर भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हैं। मस्जिदों में विशेष नमाज-ए-तरावीह का आयोजन भी किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here