Home Religious रमजान के पवित्र माह में जिला जेल में हुआ रोज़ा इफ्तार का आयोजन, कैदियों से काज़ी आसिफ उल्लाह बोले – जेल से छूटने के बाद स्वयं को बदलने की कोशिश करें

रमजान के पवित्र माह में जिला जेल में हुआ रोज़ा इफ्तार का आयोजन, कैदियों से काज़ी आसिफ उल्लाह बोले – जेल से छूटने के बाद स्वयं को बदलने की कोशिश करें

0
रमजान के पवित्र माह में जिला जेल में हुआ रोज़ा इफ्तार का आयोजन, कैदियों से काज़ी आसिफ उल्लाह बोले – जेल से छूटने के बाद स्वयं को बदलने की कोशिश करें

मन्दसौर। मुस्लिम समाजजन रमजान के इस पवित्र महीने में रमजान की खुशियां बाटने जिला जेल में निरूद्ध बंदियों के बीच पहुंचे । इस अवसर पर जैल अधीक्षक प्रेम कुमार सिंह, शहर काज़ी आसिफ उल्लाह, एडवोकेट अमजद खान, मुस्लिम महासभा अध्यक्ष आमिर पठान, मुशर्रफ खान अन्य साथीयो ने मिलकर कैदियों के साथ रोज़ा अफ्तार किया और नमाज़ अदा की।काज़ी आसिफ उल्लाह ने जैल के बंदियों को मुखातिब करते हुए कहा कि जैल से छूटने के बाद अपने आप को बदलने की कोशिश करे, इंसान तब तक इंसान है जब तक की उसमे इंसानियत बाकी है। जब इंसान दिल से अपने गुनाह, जुर्म को पश्चाताप करता है तो अल्लाह भी उन्हें माफ कर देता है, खुदा उसे पसंद नही करता है जो इंसान खुदा की बनाई मखलूक को नुकसान पहुंचाता हैं साथ ही देश की तरक्की अमन चैन के लिए इज्तमाई दुआ की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here