भीषण गर्मी को देखते हुए मुस्लिम समाज जनों द्वारा प्याऊ का शुभारंभ किया गया। बघाना में मुस्लिम समाज जनों द्वारा नाका नंबर चार पर बड़ी प्याऊ लगाई गई। मुस्लिम समाज जनों ने कहा कि इस्लाम में पानी पिलाने का बड़ा सवाब है। तेज गर्मी में कई बार राहगीर पानी के लिए परेशान होते रहते हैं। इसको देखते हुए प्याऊ लगाई है जिससे कि लोगों को ठंडा पानी पीने को मिल सके। इस अवसर पर कई वरिष्ठ मुस्लिम समाज जन और युवा मौजूद थे।