Home Religious महाकाल लोक में भीषण आग,शंख द्वार के पास बैटरियों में शॉर्ट सर्किट से फैली लपटें

महाकाल लोक में भीषण आग,शंख द्वार के पास बैटरियों में शॉर्ट सर्किट से फैली लपटें

0
महाकाल लोक में भीषण आग,शंख द्वार के पास बैटरियों में शॉर्ट सर्किट से फैली लपटें

धार्मिक नगरी उज्जैन के महाकाल लोक में सोमवार सुबह मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, श्रद्धालुओं में दहशत

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर के महाकाल लोक में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब परिसर के शंख द्वार के पास अचानक आग भड़क उठी। बताया जा रहा है कि आग बैटरियों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया। चारों तरफ काले धुएं का गुबार फैल गया, जो कई किलोमीटर दूर से भी नजर आ रहा था।

घटना स्थल शंख द्वार महाकाल मंदिर में वीआईपी प्रवेश के लिए इस्तेमाल होता है। इसी स्थान पर प्रोटोकॉल कार्यालय भी स्थित है और यह गेट नंबर 1 के समीप है। आग लगते ही वहां मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। धुएं और लपटों को देख श्रद्धालु घबराकर इधर-उधर भागने लगे। एहतियातन दर्शन व्यवस्था को कुछ समय के लिए रोक दिया गया।

फायर ब्रिगेड की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना

सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया गया। विद्युत विभाग ने तत्काल पॉवर सप्लाई बंद कर दी जिससे आग और अधिक न फैले,फायर ब्रिगेड की टीम ने सूझबूझ से आग पर नियंत्रण पाया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। प्रशासन ने राहत की सांस ली कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here