नीमच। उज्जैन महाकाल की तर्ज पर शाम करीब चार बजे श्री किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर से शाही सवारी लाव लश्कर के साथ शुरू हुई। आयोजक अरूल अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा 11 हजार पार्थिव शिवलिंग निर्माण लघु रूद्र प्रयोग अभिभेषक कर शाही सवारी को रवाना किया। शाही सवारी तिलक मार्ग, घंटाघर, नयाबाजार, बारादरी, कमल चौक, फोर जीरो होते हुए पुनः कुलेश्वर महादेव मंदिर पर समाप्त हुई। सावन माह में पार्थिव शिवलिंग पूजा अर्चना व अभिषेक का विशेष महत्व होता है। फूलों से श्रृंगारित रथ में श्री किलेश्वर महादेव प्रजा का हाल जानने के लिए निकले तो आस्था का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया। भोलेनाथ के जयकारों और डीजे की धुन पर शुरू हुई शाही सवारी का स्वागत करने के लिए जगह—जगह स्वागत द्वार लगाए गए है। हर वर्ग पलक पावडे बिछाडकर शाही सवारी का स्वागत करने के लिए आतुर है। स्टेशन रोड होते हुए शाही सवारी ज्ञानमंदिर के समीप श्री अग्रसेन वाटिका पहुंची, यहां पर अशोक अरोरा गंगानगर ने विशेष पूजा अर्चना की। पंडित विक्रम शास्त्री सहित अन्य ब्राहृमणों द्वारा विशेष पूजा संपन्न करवाई गई। यहां से विभिन्न झांकियों का कारवां जुड गया। कोटा के स्पेशल अखाडे के हैरत अंगेज करतब भक्तों का मन मोह रहे थे। वहीं भक्त भस्म आरती का भी आनंद ले रहे थे। महिला हो या फिर पुरूष, युवा हो या फिर बुर्जुग, हर वर्ग शाही सवारी में भोलेनाथ के जयकारें लगाते हुए साथ चल रहे थे। इस दौरान हज़ारों की तादाद में श्रद्धालु रथ यात्रा में शामिल हुए।