Home Religious दिल्ली पुलिस के लात मारू सब इंस्पेक्टर को भेजा जाए जेल – मो.शकील कुरैशी

दिल्ली पुलिस के लात मारू सब इंस्पेक्टर को भेजा जाए जेल – मो.शकील कुरैशी

0
दिल्ली पुलिस के लात मारू सब इंस्पेक्टर को भेजा जाए जेल – मो.शकील कुरैशी

नीमच। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री और ज़िला वक्फ कमेटी के उपाध्यक्ष मुहम्मद शकील कुरैशी ने शनिवार को प्रेसनोट जारी कर दिल्ली में नमाजियों पर हुए पुलिस के ज़ुल्म के खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने प्रेस रिलीज़ के माध्यम से कहा कि दिल्ली पुलिस के कर्मचारी द्वारा देश की मौजूदा सरकार की उच्च छवि को बदनाम एवं धुमिल करते हुए दिल्ली में जुम्मे की नमाज अदा करते हुए मुस्लिम नौजवान को लात मारकर मोदी सरकार को बदनाम करने का दुस्साहस किया गया। कुरैशी ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का सपना है वो मुस्लिम समाज के नौजवानों के एक हाथ मे कम्प्यूटर ओर एक हाथ मे पवित्र क़ुरआन पाक देखना चाहते है वहीं ऐसे कर्मचारी अपनी नापाक हरकतों से सरकार को बदनाम करने का दुस्साहस करते हैं ऐसे दोषी कर्मचारी को न केवल सस्पेंड करना चाहिए बल्कि देशद्रोह का मुकदमा दायर कर जेल भेजा जाना चाहिए। वहीं देश के सर्व हारा वर्ग एवं विकास वादी सोच के धनी यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर से पुरे देश के मुस्लिम समाज को माह रमजान की पवित्रता को बयान करते हुए अग्रिम बधाई भी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here